{"_id":"69ae4b13989c651acc03070a","slug":"smart-tv-stolen-from-rpf-officer-s-residence-in-agra-suspect-seen-fleeing-on-scooty-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिन पर ट्रेनों की सुरक्षा का जिम्मा, उनके घर भी नहीं सुरक्षित; आरपीएफ अधिकारी के यहां हुई ये घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिन पर ट्रेनों की सुरक्षा का जिम्मा, उनके घर भी नहीं सुरक्षित; आरपीएफ अधिकारी के यहां हुई ये घटना
Mon, 09 Mar 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:52 AM IST
सार
आगरा कैंट की ऑफिसर्स कॉलोनी में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के सरकारी आवास से 55 इंच का स्मार्ट टीवी चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घर से टीवी लेकर स्कूटी से भागता हुआ दिखाई दिया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) के सरकारी आवास से 55 इंच का एलईडी स्मार्ट टीवी चोरी होने का मामला सामने आया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्री ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एएससी त्रिपुरेश कुमार को कैंट क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में आवास आवंटित है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को वह विभागीय ड्यूटी के लिए प्रयागराज गए थे। आवास की चाबी बाहर शू-रैक में रखी थी। सफाईकर्मी कमलेश जब घर की सफाई करने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि एलईडी स्मार्ट टीवी नहीं है।
सूचना मिलने पर कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।
वीडियो में एक व्यक्ति दोपहर 3:44 बजे आवास में प्रवेश करता और 4:15 बजे टीवी लेकर स्कूटी से बाहर निकलते दिखाई दिया। वह अटल चौराहे से होते हुए अल्लाह बख्श सदर चौराहे की ओर जाता नजर आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।