फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smart City will be lit tours, shoe and Petha

स्मार्ट सिटी में चमकेगा पर्यटन, जूता व पेठा

Wed, 11 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 11 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Smart City will be lit tours, shoe and Petha
स्मार्ट स‌िटी - फोटो : demo
शहर सिर्फ सुविधाओं से स्मार्ट नहीं होगा, यहां की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ रोजगार की व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जाएगा। इसके लिए दूसरे चरण के प्रस्ताव में पर्यटन, जूता और पेठा उद्योग को प्रमुखता पर रखा जा रहा है। 
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम में नगर आयुक्त ने क्रिसिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर चर्चा की। इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि प्रस्ताव तैयार करने के दौरान पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर इस क्षेत्र की समस्याओं और उम्मीदों को रेखांकित किया जाए। शहर की आर्थिक धुरी इसी के इर्दगिर्द घूमती है। स्मार्ट सिटी में इस उद्योग के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की योजना भी तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आगरा के जूते और पेठे की दुनिया में धाक है। स्मार्ट सिटी में इन उद्योगों को भी वरियता दी जाएगी। बता दें कि स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए मशक्कत शुरू हो गई है। देश के सौ स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के बाद पिछले साल अपना शहर टॉप 20 की सूची में जगह नहीं बना पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed