फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smart city, electric wires will not swing in the air

सुहागनगरी बनेगी स्मार्ट सिटी, हवा में नहीं झूलेंगे विद्युत तार

Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
smart city, electric wires will not swing in the air
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के प्रमुख चौराहों पर हवा में तार लटके नहीं मिलेंगे। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सुहागनगरी को सौंदर्यीकरण करने के लिए शहर की विद्युत लाइनों को महानगर की तर्ज पर अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सुभाष तिराहा से लेकर स्टेशन रोड तिराहा तक के इलाके को प्रोजेक्ट के तहत लिया गया है। रविवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों का एक दल आगरा गया। ताजनगरी में स्मार्ट सिटी के तहत हुए विद्युत कार्यों अवलोकन किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत श्री छदामीलाल जैन मंदिर से लेकर गांधीपार्क चौराहा तक। एमजी कॉलेज रोड पर रेलवे स्टेशन तिराहे तक सड़कों पर आने वाले वक्त में इन सड़कों पर बिजली के खंबे और नजर नहीं आएंगे। बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने के साथ स्मार्ट ट्रांसफार्मर भी लगाए जाने हैं। कम जगह घेरने वाले इन ट्रांसफार्मर में फाल्ट भी कम होंगे।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड भी नई तकनीक के तहत किया जाएगा। पहले पीबीसी पाइप डालकर उसमें विद्युत तार डाले जाएंगे। ताकि अंडरग्राउंड केबिल में फॉल्ट जल्द न आए। यदि फॉल्ट आता भी है तो उसे बिना सड़क खोदे ही विद्युत लाइन को आसानी से ठीक किया जा सके। जल्दी कार्य शुरु कराने के लिए विद्युत विभाग के तकनीकी इंजीनियरों ने ज्वाइंट सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सर्वे बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए किया जा रहा है। ताजनगरी की तरह विद्युत विभाग सुहागनगरी को स्मार्ट बनाने की योजना में है। अधीक्षण अभियंता शहरी अजय अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम ने आगरा का दौरा किया। ताजनगरी के विद्युत अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए विद्युत कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed