फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smart citizen is important too

स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट सिटीजन भी जरूरी

Sun, 29 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 29 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
smart citizen is important too
जिज्ञासाएं थीं तो किसी के मन में स्मार्ट सिटी से जुड़ी शंकाएं। विशेषज्ञों ने प्रोजेक्टर पर स्मार्ट सिटी का खाका खींच इनका समाधान किया। मौका रहा आर्किटेक्चर एसोसिएशन के सहयोग से आनंद कालेज ऑफ आर्किटेक्चर में आयोजित सेमिनार का। यहां स्मार्ट सिटी: ए लुक इनटू रियलटी एंड पॉसिबिलिटीज विषय पर मिनिस्ट्री ऑफ अरबन डेवलपमेंट के एसोसिएट टाउन प्लानर डा. पवन कुमार ने स्मार्ट लीडरशिप, क्लियर विजन के साथ स्मार्ट सिटीजन को भी जरूरी बताया। आईआईटी रुड़की सिविल इंजीनियरिंग एंड डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट के प्रो. मनोरंजन परीदा ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग, ट्रैफिक जैसी समस्याओं का समाधान स्मार्ट सोल्यूशन से ही संभव है। डा. विभोर एम सिंह ने वेस्ट मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने शहर की समस्याओं के समाधान पर शासन के प्रयास बताए। कालेज डीन प्रो. मुकुल सिंह, प्रो. सोवान के शाह, डा. वीके शर्मा, डा. नवीन गुप्ता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में एसजीआई ग्रुप चेयरमैन वाईके  गुप्ता, उद्यमी डा. रंजना बंसल, पूरन डाबर, अनुराग खंडेलवाल, नितेश दोगने, योगेश भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन

जनता की भागेदारी को बताया महत्वपूर्ण
पैनल डिस्कशन में जनता की भागेदारी को जरूरी बताया। इसके लिए जागरूकता को माध्यम बनाने पर जोर दिया। इसमें मेयर इंद्रजीत आर्य, सेंट पीटर्स स्कूल के प्रधानाचार्य पॉल थान्निकल, संगीता भटनागर, डा. एमसी गुप्ता, केसी जैन, रेणुका डंग, समीर गुप्ता रहे। कचरा, सीवर, कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed