{"_id":"68241449dc9051390e07516c","slug":"slight-relief-in-agra-even-after-rain-maximum-temperature-41-6-heat-will-torment-again-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: आगरा में बारिश के बाद भी मामूली राहत, अधिकतम तापमान @41.6...फिर सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: आगरा में बारिश के बाद भी मामूली राहत, अधिकतम तापमान @41.6...फिर सताएगी गर्मी
Wed, 14 May 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 May 2025 09:25 AM IST
सार
आगरा में हुई बारिश ने गर्मी से मामूली राहत दी है, लेकिन अब तापमान नया रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिन में धूप, गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया। शाम 5 बजे करीब पड़ी बौछारों ने गर्मी से मामूली राहत दी। हालांकि मौसम विभाग बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में वृद्धि की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
13 मई को हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास शुरू हुआ। इसे भीषण गर्मी का महीना माना जाता है। पहले ही दिन गर्मी ने दिन में 41 डिग्री के स्तर को पार किया। सुबह से ही धूप निकलने के साथ ही लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया और अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि शाम को हल्की बौछारें पड़ी। कुल 2.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र 16 से 19 मई के बीच अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जता रहा है।