फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sleeper bus rams into vehicle ahead on Lucknow Expressway Due to fog driver dies many passengers injured

कोहरे का कहर: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन में घुसी, चालक की मौत; कई यात्री घायल

Sat, 27 Jan 2024 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 10:48 AM IST
सार

राजस्थान सवारियां लेकर जा रही स्लीपर बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। घने कोहरे में बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक घायल हुआ जिसकी मौत हो गई। वहीं परिचालक सहित कई सवारियों के घायल होने की सूचना है।
 

विज्ञापन
Sleeper bus rams into vehicle ahead on Lucknow Expressway Due to fog driver dies many passengers injured
Lucknow Expressway accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सवारियों को लेकर बनारस से राजस्थान जा रही स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। घने कोहरे के कारण बस आगे जा रहे किसी अज्ञात वाहन में घुस गई। इस घटना में सवारी समेत चालक एवं कंडक्टर घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई जनपद इटावा भेजा गया है। वहीं चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 6:30 बजे करीब यह हादसा थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे पर घटित हुआ। बनारस से राजस्थान की एक स्लीपर बस 20-22 सवारियों को लेकर जयपुर राजस्थान जा रही थी। जिसे चालक धर्मपाल निवासी राशि जिला बीकानेर राजस्थान चला रहा था। उसके साथ में कंडक्टर सूरज निवासी संगरिया थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान बैठा हुआ था। कोहरे में एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस जब थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 67.100 पर पहुंची। तभी घने कोहरे के कारण बस चालक को आगे चल रहा वाहन दिखाई नहीं दिया। 
विज्ञापन


जिससे बस चालक ने तेजगति से बस को चलाते हुए आगे जा रहे किसी अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक, कंडक्टर एवं बस में यात्रा कर रहे यात्री चेतनराम निवासी नागौर, राजस्थान, संजीव मौर्य निवासी दहाराकला थाना सैदपुर जिला गाजीपुर चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं थाना नगला खंगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने गंभीर रूप से घायल हुए चालक धर्मपाल को आईडीसीसीएल एम्बुलेंस नम्बर 01 के द्वारा एवं सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सैफई पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए भेजने के बाद यूपीडा की टीम ने बस में सवार अन्य सवारियों को अन्य बसों के माध्यम से गन्तव्य के लिए रवाना किया। साथ ही एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस को हाइड्रा की मदद से हटवाकर टोल प्लाजा पर भिजवा दिया। इंस्पेक्टर नगला खंगर अंजेश कुमार का कहना है कि बस चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। उसके परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed