फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slap Revenge Turns Fatal: Tenant Murders 8-Year-Old Girl Hides Body in Drum in Cold-Blooded Act

UP: बच्ची के अस्त-व्यस्त कपड़े, चोट के निशान, आटे के ड्रम में मिली लाश; किराएदार ने इसलिए दी खौफनाक मौत

Fri, 27 Mar 2026 08:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 08:15 AM IST
सार

आगरा में जूता कारखाना मालिक की मासूम बेटे की कत्ल में एक और खुलासा हुआ है। किराया विवाद में थप्पड़ पड़ने के बाद आरोपी ने खुन्नस पाल ली और आठ साल की बच्ची को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Slap Revenge Turns Fatal: Tenant Murders 8-Year-Old Girl Hides Body in Drum in Cold-Blooded Act
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आठ साल की बालिका की हत्या यूं ही नहीं हुई। किराया मांगने पर हुए विवाद के बाद बालिका के चाचा ने सुनील को थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे ही वह खुन्नस मान गया। देख लेने की धमकी देकर चला गया था। हालांकि बाद में पांच हजार रुपये किराए के अदा किए थे।
विज्ञापन


 

पुलिस हत्या के पीछे दो बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। एक वजह परिवार के लोगों ने बताई है। दूसरी वजह गलत नजर रखने की हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड को विधि विज्ञान प्रयोगशाला गया है। हत्यारोपी सुनील के पिता गरीब दास राजमिस्त्री हैं। उनका मोहल्ले में ही मकान था। उनके चार बेटे सुनील, राकेश, मुन्ना और चंद्रभान हैं। कोरोना काल में मकान बिक गया था। इससे सभी भाई अपने परिवार के साथ अलग रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील जूता फैक्टरी में काम करता था। वह मां और पिता के साथ दूसरी गली में किराए पर रहने लगा। मृतका के पिता ने बताया कि उनका घर के सामने ही एक मकान है। इसके भूतल पर गोदाम है। पहली मंजिल पर एक कमरा है। गरीब दास को किराए पर रख लिया था। सुनील शराब पीने का आदी था। इस कारण उसे घर में लाने के लिए मना कर दिया था। इसके बावजूद 6 महीने से वह पिता के साथ ही रह रहा था। दो महीने से गरीबदास ने किराया नहीं दिया था। पूछने पर उन्होंने कहा था कि सुनील पैसा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस पर गरीबदास घर छोड़कर अपने बड़े बेटे चंद्रभान के घर नगला पदमा में रहने लगे। 15 दिन पहले उन्होंने सुनील से किराया मांगा। सुनील के मना करने पर विवाद हो गया। इस दाैरान परिवार के लोगों ने सुनील को थप्पड़ जड़ दिए और उसे घर में जाने से रोक दिया था। उसने धमकी दी थी कि वह देख लेगा। इसका बदला लेगा।

उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि सच में ऐसा कुछ कर देगा। एक सप्ताह पहले आरोपी के मां और पिता भी आए थे। रविवार को फिर से चले गए थे। परिजनों का आरोप है कि थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने बेटी के साथ हैवानियत की। ड्रम से जब बेटी के शव को निकाला गया तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed