फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skin related problems increased, there is no specialist doctor

Agra News: त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ीं, नहीं है विशेषज्ञ चिकित्सक

Fri, 12 Apr 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Skin related problems increased, there is no specialist doctor
कासगंज। गर्मी की दस्तक के साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। प्रतिदिन 40 से 50 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि यहां विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से उन्हें मजबूरन उपचार के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता है। स्थापना के डेढ़ दशक बाद भी जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ त्वचा संबंधी दिक्कते भी बढ़ रही हैं। लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं तो वहां विशेषज्ञ चिकित्सक के नहीं होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। त्वचा से संबंधी कई प्रकार की समस्याएं होने पर अलग-अलग दवाएं इस्तेमाल की जाती हैं। जिला अस्पताल में जरूरतमंद को सामान्य दवाएं मिल पाती हैं। त्वचा संबंधी कई रोग ऐसे होते हैं जो विशेषज्ञ चिकित्सक के इलाज से ठीक हो सकते हैं। ऐसे में मरीजों का आगरा, अलीगढ़ जैसे जनपदों में जाकर इलाज करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed