फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Siyaram's shout in Sri Krishna's dham

श्रीकृष्ण के धाम में सियाराम की जयजयकार

Thu, 04 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Siyaram's shout in Sri Krishna's dham
मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते क? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। भगवान बांकेबिहारी की नगरी श्रीधाम वृंदावन में यमुना तट पर आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के सांस्कृतिक पंडाल पर बृहस्पतिवार को श्रीराम लीला का मंचन किया गया। अयोध्या से आए सजीवन मिश्रा के निर्देशन में आयोजित श्रीराम लीला मंचन से भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर भगवान श्रीराम की जयजयकार हो उठी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक पंडाल पर आयोजित श्रीराम लीला मंचन में भगवान श्रीराम, सीता एवं सभी कलाकारों का अभिनय देखते ही बन रहा था। भगवान श्रीराम ने जनक की प्रतिज्ञा को पूरी करते हुए धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई तो दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सीताजी द्वारा श्रीराम को वरमाला पहनाई गई तो अयोध्या का गीत ‘सिए रघुवर कोमल कमलनयन को पहनाओं वरमाला’ गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर से आए पवनराज पंछी के दल ने निर्गुण कबीर गायन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद स्वामी अवधेश शर्मा के निर्देशन में ब्रज रासलीला का मंचन सुदामा चरित्र के रूप में किया गया। संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक, मंच संयोजक देवेंद्र शर्मा, केके पाठक, सतीशचंद्र दीक्षित, रजत शुक्ला, डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी, अनूप शर्मा, संजय शर्मा, केएल शर्मा, गोपाल शरण, सीताराम, डॉ. खेमराज बराल, नागेश शर्मा, शुभम तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन रश्मि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed