{"_id":"5bf79f20bdec2241bb51ccc7","slug":"six-year-old-girl-murdered-after-rape-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने से लापता हुई बच्ची का शव नाले में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने से लापता हुई बच्ची का शव नाले में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के सिढ़पुरा कस्बे में बच्ची का शव नाले में मिला। वो एक दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने बच्ची की हत्या कर शव फेंके जाने पर आरोप लगाया है। मासूम से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कस्बे में बुधवार को बारहवफात का जुलूस निकल रहा था। छह वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। परिजन जुलूस देख रहे थे। इसी बीच बच्ची गायब हो गई। घर में बच्ची न मिलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
रात में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर लिया। परिजन उसकी तलाश करते रहे।

नाले में मिला बच्ची का शव
गुरुवार दोपहर कस्बे के करतला रोड के नाले में राहगीरों ने एक बच्ची का शव पड़ा देखा तो सनसनी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लापता बच्ची के परिजनों को भी इस बारे में बताया गया।
सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त की। वारदात की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी, एसपी, एएसपी, पटियाली सीओ सहित सर्किल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के खुलासे को बनाईं तीन टीमें
बालिका की हत्या के मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। पटियाली सीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। इसके अलावा स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को भी वारदात का खुलासा करने के लिए लगाया गया है।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि मासूम की हत्या का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।