फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six-year-old dengue patient admitted to the district hospital agra

Agra: धनौली के रहने वाले छह वर्ष के बच्चे में डेंगू की पुष्टि, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 16 Nov 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

डेंगू पीड़ित बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को मरीज का सत्यापन करेगी। उसके घर के संबंध में जानकारी करके मच्छर का स्रोत तलाशा जाएगा। 

विज्ञापन
six-year-old dengue patient admitted to the district hospital agra
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के धनौली के रहने वाले छह वर्ष के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीमार बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है, उसका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को मरीज का सत्यापन करेगी। उसके घर के संबंध में जानकारी करके मच्छर का स्रोत तलाशा जाएगा। मरीज के घर में और आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि बच्चा सोमवार को अस्पताल में भर्ती था। उसमें डेंगू के मामूली लक्षण दिख रहे थे। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। बच्चा अभी भर्ती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार का कहना है कि मंगलवार को धनौली निवासी बच्चे में डेंगू मिलने की जानकारी जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई। 
विज्ञापन


मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो वह नंबर उस व्यक्ति का निकला, जिसके यहां बच्चे के पिता काम करते हैं। विभाग की टीम बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर मरीज के परिजन से बात करेगी। इसके बाद मच्छर का स्रोत पता किया जाएगा। क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर दस्तक देंगे स्वास्थ्यकर्मी

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 40 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) तैयार किए गए हैं। यह स्वास्थ्यकर्मी घर-घर दस्तक देंगे। देखेेंगे कि कहीं मच्छर तो नहीं पनप रहे हैं। बर्तनों में पानी भरा मिलता है तो उसे खाली कराएंगे। लोगों को जागरूक भी करेंगे। 

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर डीबीसी बनाए गए हैं। इनको मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के पास स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में तीन का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed