फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six year old child died due to fall into gutter in firozabad

गाय से बचकर भागा छह साल का मासूम, खुले नाले में गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
six year old child died due to fall into gutter in firozabad
मृतक बच्चे हर्षित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नगर निगम की लापरवाही एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। थाना रसूलपुर क्षेत्र में खुले नाले में गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी गाय से बचने के दौरान नाले में जा गिरा। 
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के ऐलाननगर निवासी नरेंद्र सिंह प्रजापति का छह वर्षीय पुत्र हर्षित कक्षा एक का छात्र था। रविवार की सुबह वो साइकिल लेकर घर से बाहर आया और सड़क पर साइकिल चलाने लगा। नाले किनारे पहुंचने पर सामने से एक गाय आ गई। 
विज्ञापन


हर्षित ने गाय से बचने की कोशिश की। इसी दौरान नाले में गिर गया। यह देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जानकारी होते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नाला गंदगी से अटा होने के कारण मासूम को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

six year old child died due to fall into gutter in firozabad
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ थाना रसूलपुर बीडी पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस बालक को उपचार को जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हर्षित का आज जन्मदिन भी था।

परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर नगर निगम द्वारा नाले के आसपास बैरिकेडिंग की गई होती तो यह हादसा नहीं होता।

हादसे की जानकारी होने पर नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर एवं सीओ सिटी इंदुप्रभा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। विधायक ने बताया कि शासन की तरफ से पीड़ित परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की मदद राशि दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed