{"_id":"5d33fbbe8ebc3e6d0179c7b4","slug":"six-year-old-child-died-due-to-fall-into-gutter-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाय से बचकर भागा छह साल का मासूम, खुले नाले में गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से बचकर भागा छह साल का मासूम, खुले नाले में गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चे हर्षित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में नगर निगम की लापरवाही एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। थाना रसूलपुर क्षेत्र में खुले नाले में गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी गाय से बचने के दौरान नाले में जा गिरा।
थाना रसूलपुर के ऐलाननगर निवासी नरेंद्र सिंह प्रजापति का छह वर्षीय पुत्र हर्षित कक्षा एक का छात्र था। रविवार की सुबह वो साइकिल लेकर घर से बाहर आया और सड़क पर साइकिल चलाने लगा। नाले किनारे पहुंचने पर सामने से एक गाय आ गई।
हर्षित ने गाय से बचने की कोशिश की। इसी दौरान नाले में गिर गया। यह देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जानकारी होते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नाला गंदगी से अटा होने के कारण मासूम को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका।

रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ थाना रसूलपुर बीडी पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस बालक को उपचार को जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हर्षित का आज जन्मदिन भी था।
परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर नगर निगम द्वारा नाले के आसपास बैरिकेडिंग की गई होती तो यह हादसा नहीं होता।
हादसे की जानकारी होने पर नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर एवं सीओ सिटी इंदुप्रभा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। विधायक ने बताया कि शासन की तरफ से पीड़ित परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की मदद राशि दी गई है।