फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six-year-old boy dies case DM agra ordered to magisterial inquiry

गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत का मामला: जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 12:04 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को जांच अधिकारी नामित किया है। मजिस्ट्रेटी जांच के लिए संबंधित पक्षों को पहले नोटिस जारी होंगे, फिर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Six-year-old boy dies case DM agra ordered to magisterial inquiry
इसी गड्ढे में डूबकर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तोता का ताल स्थित जल निगम के खुले गड्ढे में डूबकर छह साल के बच्चे जीशान की मौत के मामले में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय कृष्णनंद तिवारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। मजिस्ट्रेटी जांच के लिए संबंधित पक्षों को पहले नोटिस जारी होंगे, फिर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन


एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि तोता के ताल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरकर बिल्लोचपुरा निवासी रियाजुद्दीन के बेटे जीशान की मौत हो गई थी। मजिस्ट्रेट जांच पूर्ण कर शीघ्र अपनी रिपोर्ट देंगे। उधर, इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बीएसएनएल की प्रवर इलेक्ट्रॉनिक्स के ठेकेदार प्रत्युष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जल निगम की ठेकेदार कंपनी मनीषा प्रोजेक्ट्स का सुपरवाइजर देवेश पचौरी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

अधिकारियों से मिले बसपाई

गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत मामले में बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीएसएनएल व जल निगम अधिकारियों से मुलाकात की। लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कामरान कुरैशी, वीरेंद्र वीरू, मान पाल सिंह, नासिर अब्बासी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने इलाके में गड्ढे चिह्नित करें थाना प्रभारी: एसएसपी

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने इलाके में गड्ढों को चिह्नित करें। अगर, सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं तो संबंधित विभाग को नोटिस दें। आगरा में गड्ढों में पहले भी जान जा चुकी है। बालक जीशान की मौत के मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सड़क पर गड्ढा खोदकर सुरक्षा के इंतजाम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होती है। 


पुलिस की जांच में आए तथ्य:

- पुलिस ने वादी, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।
- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से हादसा होना पाया गया।
- बीएसएनएल के लिए काम करने वाली प्रवर इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रत्युष शर्मा और जल निगम के लिए काम करने वाली मनीषा प्रोजेक्ट्स कंपनी के सुपरवाइजर देवेश पचौरी ने गड्ढा खोदवाया।
- कार्य नहीं होने पर बैरिकेडिंग करा देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया।
- लोगों के कहने पर भी गड्ढे को नहीं भरवाया गया। सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए।
- फिसलन भरी मिट्टी से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। 
- स्कूटी सवार भी गिरे थे, जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed