फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six teachers suspended after dance video goes viral in firozabad

सपना चौधरी के गाने पर डांस करना पड़ा महंगा, शिक्षिका सहित छह निलंबित

Mon, 02 Mar 2020 06:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Mar 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Six teachers suspended after dance video goes viral in firozabad
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद जनपद के ब्लॉक नारखी क्षेत्र के गौरीशंकर डिग्री कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की निष्ठा ट्रेनिंग के दौरान सपना चौधरी के गीत पर ठुमके लगाने वाली शिक्षिका के मामले में सोमवार को शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


चार शिक्षिकाओं और दो शिक्षकों (कुल छह शिक्षक) को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका के डांस का वीडियो बनाने वाले नौ शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सपना चौधरी के गाने पर डांस करने वाली शिक्षिका क़ा वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन


यह वीडियो बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद तक पहुंच गया। शिक्षा महानिदेशक ने पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। कार्रवाई की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन तक पहुंचा यह मामला

स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और प्रयोग आधारित शिक्षा मिले, इस लिए परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की निष्ठा कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग कराई जा रही है। नारखी ब्लॉक की ट्रेनिंग में सपना चौधरी के गाने पर शिक्षिका ने ठुमके लगाए।

शिक्षिका के डांस का वीडियो तीन दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियों में अन्य शिक्षिकाएं और शिक्षक नोट थमाकर शिक्षिका का उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे थे। शिक्षिका भी रुपए को हाथ में लेकर नृत्य करती रही।

स्कूल के जिस कक्ष में डांस का धमाल हो रहा था उस कक्ष में कई शिक्षक और शिक्षिकाएं वीडियो बना रही थी। वीडियो बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद तक पहुंच गया। उन्होंने  इस मामले में कार्रवाई के आदेश देते हुए रिपोर्ट मांगी थी। छह शिक्षकों को निलंबित करने के बाद बीएसए ने शिक्षा महानिदेशक को रिपोर्ट भेज दी है।
 
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

यह शिक्षक और शिक्षिकाएं किए निलंबित 
सोमवार को बीएसए अरविंद पाठक ने सपना चौधरी के गाने पर डांस करने वाली प्राथमिक विद्यालय नगला बीच की सहायक अध्यापिका रीमा यादव को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ-साथ डांस के दौरान शिक्षिका पर रुपए लुटाने वालों में प्राइमरी गढ़ी गोदी के शिक्षक दिनेश सिंह, प्राइमरी मोम्मदी की नाजिम फातिमा, प्राइमरी गोंदई की कमर जहां, प्राइमरी नया बांस के शिक्षक पंकज कुमार, जूनियर आकलावाद हसनपुर की शिक्षिका मुन्नीदेवी को निलंबित कर दिया है। सात शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इस कार्रवाई से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा रहा। इस कार्रवाई की रिपोर्ट को महानिदेशक विजय किरन आनंद को भी भेजा गया।

इन शिक्षकों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टी
ट्रेनिंग कक्ष में शिक्षिकाओं का डांस देख रहे और वीडियो बना रहे सात शिक्षकों को प्रतिकूल प्रतिविष्टी दी है। यह कार्रवाई प्राइमरी कपावली की सहायक अध्यापिका खुशबू, प्राइमरी लालगढ़ी की अंजना, प्राइमरी बछगांव की नीरज कुमारी, प्राइमरी बछगांव की गुलसफा, प्राइमरी रूधऊ की अल्का उपाध्याय, प्राइमरी नगला बीच की संगीता, प्राइमरी कपावली की रीना, प्राइमरी पचवान की गुंजन दुबे, प्राइमरी  नगला मबासी स्कूल के  केदारनाथ पर हुई है।

रविवार को हुई जांच, आरोपियों के सुने पक्ष
रविवार को देर शाम तक मामले की जांच चली। जिस शिक्षिका का वीडियो वायरल हुआ है। साथ ही वीडियो में अन्य शिक्षक आ रहे हैं। उन सभी शिक्षकों को रविवार शाम बीएसए कार्यालय बुलाया गया। उनका पक्ष भी जाना। पूछा गया कि यह वीडियो वायरल कौन कर सकता है। हालांकि शासन का दबाव था तो यह कार्रवाई बीएसए को करनी पड़ी।

तीनों ही बैच की ट्रेनिंग में मौजूद रही शिक्षिका
150-150 शिक्षिकों के अलग-अलग बैच बनाए गए थे। एक बैच की पांच दिन की ट्रेनिंग थी। मगर एक शिक्षिका तीनों ही बैच की ट्रेनिंग में मौजूद रही थी। जबकि शिक्षिका का नाम प्रथम बैच की ट्रेनिंग में था। यह वीडियो तीसरे बैच की ट्रेगिंग की थी। जिम्मेदार शिक्षाधिकारी भी ट्रेनिंग के नाम पर हो रही मनमानी पर आंखे बंद किए रहे।
 
शुरू से ही चर्चाओं में रहा यह प्रशिक्षण
नारखी ब्लाक का निष्ठा प्रशिक्षण शुरु से ही चर्चाओं में रहा। प्रथम बैच में शिक्षकों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा गया था। जो खूब चर्चाओं में आया था। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद भोजन की गुणवत्ता में सुधार कराया गया। बाद में शिक्षिका के वायरल हुए डांस के वीडियो ने पूरे प्रदेश में फिरोजाबाद को चर्चाओं में ला दिया। ट्रेनिंग के दौरान अन्य स्कूलों के ऐसे शिक्षक भी आ जाते थे जिनकी ट्रेनिंग नहीं होती थी। ये शिक्षक पूरे दिन ट्रेनिंग स्थल पर मौजूद रहते थे। 

हमने मामले की जांच कराई है। इस आधार पर छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जो शिक्षक डांस देख रहे थे, उनको प्रतिकूल प्रतिविष्टी देने के साथ चेतावनी दी है। डा. अरविंद पाठक - बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed