{"_id":"5f6a18238ebc3edecd476f69","slug":"six-police-stations-to-be-built-on-highway-in-agra-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा रेंज में हाईवे पर बनेंगे छह थाने, एडीजी ने जमीन चिह्नित करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा रेंज में हाईवे पर बनेंगे छह थाने, एडीजी ने जमीन चिह्नित करने के दिए निर्देश
Tue, 22 Sep 2020 08:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2020 08:58 PM IST
सार
- दिल्ली-कानपुर एनएच-19 मथुरा से शुरू होकर चंदौली तक 19 थाने बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा रेंज में हाईवे पर छह थाने बनाने की योजना बनाई गई है। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात अशोक कुमार सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र भेजा है। इसमें भवन की जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। जमीन चिह्नित होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सर्किल मुख्यालय भी बनाए जाएंगे। एक मथुरा रिफाइनरी और दूसरा फीरोजाबाद में टूंडला पर सब कमांड मुख्यालय बनेगा। इसके लिए जमीन तलाशने के लिए एडीजी ने पत्र लिखा है। आगरा रेंज के आईजी ए. सतीश गणेश ने बताया कि जमीन तलाशने का काम पूरा होने के बाद शासन को अनुमोदन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- माशूका...मोबाइल और मौत: 19 साल छोटा प्रेमी निकला कातिल, ऐसे की थी खौफनाक वारदात
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर एनएच-19 मथुरा से शुरू होकर चंदौली तक 19 थाने बनाने का प्रस्ताव है। इन थानों को टोल प्लाजा और पुलिस चौकी के पास बनाया जाना है। इनके पुलिसकर्मियों पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होगी। हाईवे पर अक्सर लूट की वारदात होती हैं। इन्हें स्थानीय पुलिस देखेगी।
यहां बनेंगे थाने
मथुरा जिले में छाता, रिफाइनरी और फरह में टोल प्लाजा, आगरा में थाना सिकंदरा, फीरोजाबाद में टूंडला टोल प्लाजा और सिरसागंज में टोल प्लाजा के पास हाईवे के किनारे थाने बनेंगे।
हाईवे पर सक्रिय हैं छह गिरोह
हाईवे पर छह गिरोह सक्रिय हैं । इनमें ऑटो गिरोह, बाइकर्स गिरोह, एक्सल गिरोह, लिफाफा गिरोह प्रमुख हैं। एक्सल गिरोह आगरा, मथुरा में कई वारदात कर चुका है। बाइकर्स गिरोह हर जिले में दस से ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें- ताजमहल: 188 दिन बाद खुला दरवाजा, 'मिसाल-ए-मोहब्बत' की कशिश से खिंचे चले आए दीवाने
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।