फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six person injured in road accident on mathura vrindavan road

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

Sat, 27 Jul 2019 01:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
six person injured in road accident on mathura vrindavan road
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के मथुरा-वृंदावन मार्ग पर पागल बाबा मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


सुबह करीब 6.30 बजे वृंदावन की ओर से आ रही अक्षय पात्र की गाड़ी आगे चल रही मैक्स पिकअप को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रॉला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। 
विज्ञापन


इस दौरान ट्रॉला भी पलट गया। इसका चालक फरार हो गया। ऑटो भी चपेट में आ गया। हादसा होते मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में गुना मध्य प्रदेश के श्रद्धालु रामू, अमित और जीतू के साथ अक्षय पात्र की गाड़ी में सवार हेमंत, लोकेंद्र और लक्ष्मी नारायण घायल हुए हैं। हालांकि ऑटो में सवार किसी को चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed