फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six people stole literature related to the birth of Tulsi Das in Soron Kasganj

Kasganj: चित्रकूट से सोरोंजी आए छह लोग, चुरा ले गए तुलसी दास के जन्म से जुड़ा साहित्य

Tue, 18 Oct 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

कासगंज के सोरोंजी में अजब मामला सामने आया है। यहां चित्रकूट के राजापुर से आए कुछ लोग तुलसीदास के जन्म से जुड़ा साहित्य चुरा ले गए। तुलसी आरती मंडल ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Six people stole literature related to the birth of Tulsi Das in Soron Kasganj
महाकवि गोस्वामी तुलसीदास

विस्तार

चित्रकूट के राजापुर से शनिवार को तीर्थनगरी सोरोंजी आए छह लोगों पर तुलसीदास के जन्म से जुड़े स्थलों की रेकी, तुलसी प्रतिमा खंडित करने की कोशिश व तुलसी जन्म से जुड़े साहित्य को चोरी करने का आरोप लगा है। तुलसी आरती मंडल ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और तुलसी स्मारक की सुरक्षा करने की मांग की है।

विज्ञापन


तुलसी आरती मंडल के संयोजक महंत मोनू दुबे ने बताया कि शनिवार को चित्रकूट के राजापुर निवासी चार पुरुष और दो महिलाएं कार से पहुंचे। उन्होंने खुद को नंदगांव का निवासी बताया। शाम छह बजे तुलसी दास की नित्य होने वाली आरती में शामिल हुए। उनके आग्रह पर रात में रुकने के लिए तुलसी स्मारक के समीप कमरा दे दिया गया। इसमें तुलसी पूजन आरती से संबंधित सामान व तुलसी जन्म स्थान से जुड़ा साहित्य रखा था। 

विज्ञापन

प्रतिमा खंडित करने की कोशिश 

उक्त लोगों ने रात में तुलसी प्रतिमा को खंडित करने की कोशिश की। तुलसी जन्म से जुड़े स्थलों की रेकी कर फोटोग्राफी की और तुलसी जन्म से जुड़ा साहित्य चुरा लिया। इनमें से दो लोग साधु वेष में थे। तुलसी साहित्य चोरी होने और फेसबुक, व्हाट्सएप पर राजापुर के लोगों की टिप्पणियां देखीं तब घटना का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Six people stole literature related to the birth of Tulsi Das in Soron Kasganj
तुलसी आरती मंडल ने पुलिस को दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि असली तुलसी जन्म भूमि सूकरक्षेत्र सोरोंजी व छद्म जन्मभूमि राजापुर के लोगों के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। ऐसे में राजापुर के लोग श्रद्धालु या अन्य किसी वेष में यहां आकर तुलसी जन्म से जुड़े स्थलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि तुलसी दास से जुड़े स्थलों की सुरक्षा किया जाना बेहद आवश्यक है। कोतवाली में ज्ञापन देने से पूर्व धर्म प्रेमियों ने तुलसी स्मारक पर जमा होकर राजापुर वासियों की करतूत पर कड़ा विरोध जताते हुए निंदा की। इस अवसर पर शरद पांडेय, शिव वैन्देल, पुनीत चौधरी, प्रह्लाद तिवारी, पवन कुमार, विष्णु कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed