फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six people have died of different diseases in four days Rathera village of Mainpuri

UP: मैनपुरी के इस गांव में सुनाई दे रही मौत की चीखें, चार दिन में छह की मौत; एक दिन में उठीं तीन अर्थियां

Sun, 26 May 2024 06:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 06:00 PM IST
सार

मैनपुरी के सबसे बड़े गांव रठेरा में पिछले चार दिनों से मौत की चीखें सुनाई दे रही हैं। एक की अर्थी की आग शांत नहीं हो पाती है, तब तक दूसरे की जान चली जाती है। वहीं रविवार का दिन तो सबसे दर्दनाक रहा। एक ही दिन में गांव से तीन अर्थियां उठीं, तो ग्रामीणों का दिल दहल गया।   

 

विज्ञापन
Six people have died of different diseases in four days Rathera village of Mainpuri
गांव रठेरा में एकत्रित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के गांव रठेरा में पिछले चार दिनों से बीमारियों से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को एक ही दिन में तीन मौत से गांव में कोहराम मच गया। पिछले चार दिन की बात करें तो गांव में अलग-अलग बीमारियों से छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


 

जनपद के सबसे बड़े गांव रठेरा में पिछले चार दिन से एक के बाद एक मौत हो रही हैं। एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार की आग ठंडी नहीं पड़ पाती है तब तक दूसरे की मौत की सूचना आ जाती है। रविवार की सुबह गांव निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा रविंद्र सिंह की पेट में संक्रमण के चलते मौत हो गई। लोग अभी उनके दरवाजे पर पहुंचे ही थे कि जानकारी मिली कि गांव निवासी ग्याप्रसाद की 22 वर्षीय पुत्रवधु निशा पत्नी अनुज कुमार की हालत बिगड़ गई है। उन्हें पिछले कुछ दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। निशा का शव लेकर गांव के लोग घर पहुंचे थे तब तक जानकारी मिली कि गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य साहब सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मुनीष कुमार की हार्ट अटैक से नोएडा में मौत हो गई है। एक के बाद एक तीन मौतों की सूचना से गांव में कोहराम मच गया है। रविंद्र, निशा और मुनीष का रविवार को नम आखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

 
विज्ञापन

इससे पहले गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गांव निवासी कृपाराम दुकानदार के 52 वर्षीय पुत्र आराम सिंह की बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार को गांव निवासी राकेश कुमार की 50 वर्षीय पत्नी विमल देवी की अचानक पेटदर्द के बाद आगरा से दिल्ली उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। शुक्रवार को ही गांव निवासी अनेग सिंह सविता की 80 वर्षीय पत्नी मीरादेवी की भी फेंफड़ों में संक्रमण के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed