{"_id":"612cc211305e967d663eac1e","slug":"six-passengers-injured-after-private-bus-overturned-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सवारियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, छह यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सवारियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, छह यात्री हुए घायल
Mon, 30 Aug 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Aug 2021 05:03 PM IST
सार
यात्रियों ने बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के कुसमरा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर निजी बस अनियंत्रित होकर महाबोधि कॉलेज के सामने सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, वहीं 10 यात्रियों को मामूली चोट लगी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मैनपुरी से सवारियां लेकर निजी बस कुसमरा जा रही थी। बस जब महाबोधि कॉलेज के सामने पहुंची, तभी बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह घायलों को अस्पताल भिजवाया। चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
ये यात्री हुए घायल
बस में सवार रूपा पत्नी अजय निवासी जसमैढ़ी थाना सौंरिख जिला कन्नौज, रामगोपाल पुत्र जोधा लाल निवासी सकरा थाना किशनी, रीना पत्नी अतुल सिंह निवासी इलाबांस थाना एलाऊ, कैलाशी पत्नी रामरतन निवासी नगला भज्ज थाना एलाऊ, अजय कुमार, अंजनी पत्नी हरीशंकर निवासी सौंरिख जिला कन्नौज घायल हैं। इन्हें किशनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
चालक तेजी से चला रहा था बस
घायलों के अनुसार चालक कुसमरा जल्दी पहुंचने के चक्कर में तेजी से बस चला रहा था। कुसमरा से लगभग दो किलोमीटर पहले अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। चालक के नियंत्रण खोते ही बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।