फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six nomination maipuri byelection

नहीं वापस हुआ कोई नामांकन, छह प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी

Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
six nomination maipuri byelection
मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन को वापस लेने के लिए प्रत्याशियों के पास सोमवार शाम पांच बजे तक का समय था। लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी छह प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर सूची चस्पा करा दी। अब सीधे पांच दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य समेत छह प्रत्याशियों के नामांकन ही जांच में वैध पाए गए थे। अन्य सात नामांकन जांच में निरस्त कर दिए गए थे। 18 नवंबर को जांच पूरी होने के बाद नामांकन वापसी के लिए 21 नवंबर तक का समय चुनाव आयोग ने दिया था। सोमवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। लेकिन शाम तक छह प्रत्याशियों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में साफ हो गया कि अब ये छह प्रत्याशी मैदान में बने रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी छह प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिया। सपा प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी को जहां उनके दलों के अधिकृत चिह्न आवंटित किए गए हैं तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। चुनाव चिह्न आवंटन की सूची नामांकन कक्ष के बाहर भी चस्पा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न
-डिंपल यादव, सपा-साइकिल
-रघुराज शाक्य, भाजपा-कमल
-प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल-गन्ना-किसान
-भूपेंद्र धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी- कांच का गिलास
-सुषमा देवी, निर्दलीय-बल्ला
-सुरेश चंद्र, निर्दलीय, आइसक्रीम
---
वर्जन
-निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। समय बीतने के बाद सभी छह प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। अब पांच दिसंबर को मतदान होगा।
- अविनाश कृष्ण सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed