फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six more students are involved in blue whale challenge

आगरा लौटकर आईं छात्राएं बोलीं, छह और साथी अभी फंसे ब्लू व्हेल चैलेंज में

Fri, 15 Sep 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Sep 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
six more students are involved in blue whale challenge
ब्लू व्हेल - फोटो : social media
ब्लू व्हेल गेम के टास्क पर घर से भागीं दो छात्राएं तो लौट आई हैं पर अभी और कई बच्चे फंसे हैं। इन्हें टास्क मिल रहे हैं, ये पूरा कर रहे हैं। दोनों छात्राओं ने काउंसलिंग के दौरान बताया है कि सभी छात्र-छात्राएं उनके फ्रेंड सर्किल के हैं, इसलिए उन्हें जानकारी हैं। ऐसे ही और भी हो सकते हैं। ये सभी जाल में फंसे हैं, इनका निकल पाना आसान नहीं।
विज्ञापन


दोनों छात्राएं सुबक रही हैं। सहमी हुई हैं। घर आने के बाद तो गुमसुम हैं। पूछने पर भी कुछ बता नहीं नहीं रहीं लेकिन होशंगाबाद में सब बताया था। जैसे ही पुलिस ने पूछा, यहां कैसे आई, वैसे ही सच बोल दिया। सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए। उन्होंने बताया था कि ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करना है। पुलिसवालों ने इस गेम का नाम सुन रखा था।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी सुना था कि जिसने यह गेम खेला, उसने सुसाइड किया। इसी के चलते काउंसलर बुलाए गए। काउंसलर ने छात्राओं का मन पढ़ा। बोलीं, उनकी आंख खुल गई है। अब कोई टास्क पूरा नहीं करेंगे, गेम नहीं खेलेंगी लेकिन उनके छह और दोस्तों को भी बचाना होगा। वे सभी फंस चुके हैं। तीन तो छावनी के ही हैं। तीन बाहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की काउंसलिंग होगी

चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर नरेंद्र परिहार का कहना है कि छात्राओं से जो जानकारी मिली है , उसे गंभीरता से लिया गया है। उन सभी छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की जाएगी, जो यह गेम खेल रहे हैं। उन्हें इससे दूर किया जाएगा।

छात्राओं ने बताया कि यह ऐसा गेम है, जो जाल की तरह है ,कोई फंस जाए, तो निकलना मुश्किल है। वे निकलना चाहती थी। पहले टास्क पर ही मना कर दिया था लेकिन उन्हें मेसेज में धमकी दी गई। कहा गया कि अनिष्ट हो जाएगा, फिर धमकी आई कि मोबाइल का डाटा डिलीट कर देंगे। इसलिए डरकर टास्क लिया।

स्कूल ने कहा, इसकी जांच कराएंगे

आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से भी इस प्रकरण पर बयान जारी किया गया है। दोनों छात्राएं इसी स्कूल की हैं। स्कूल ने कहा कि एक के परिवार ने जानकारी दी है कि छात्रा ब्लू व्हेल गेम खेल रही थी। इसकी जांच कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को जागरुक किया जाएगा। इस केस में छात्राओं के परिवार की पूरी मदद की गई। पुलिस को सूचना दी गई।

अतिविश्वास में फंस जाते हैं लोग

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डाक्टर केसी गुरुनानी का कहना है कि ब्लू व्हेल गेम में चेलेंज दिया जाता है। कुछ लोग अतिविश्वासी होते हैं, सोचते हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं, उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं, इनमें बच्चे भी हैं और बड़े भी। ऐसे लोग चेलेंज स्वीकार कर लेते हैं और जान की बाजी तक लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed