फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Lakh Idols Stolen From Handicraft Showroom CCTV Cameras Closed

आगरा: हैंडीक्राफ्ट शोरूम से छह लाख की मूर्तियां चोरी, सीसीटीवी कैमरे किए बंद

Thu, 24 Dec 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Dec 2020 12:02 AM IST
सार

  • चोरों ने सिकंदरा में 24 घंटे में दूसरी वारदात को अंजाम दिया
  • हैंडीक्राफ्ट शोरूम की दीवार तोड़कर छह लाख की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
Six Lakh Idols Stolen From Handicraft Showroom CCTV Cameras Closed
हैंडीक्राफ्ट शोरूम की दीवार तोड़कर छह लाख की मूर्तियां चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी बढ़ने के साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने सिकंदरा में 24 घंटे में दूसरी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार रात को गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हैंडीक्राफ्ट शोरूम की दीवार तोड़कर छह लाख की मूर्तियां चोरी करके ले गए। बुधवार सुबह घटना का पता चलने पर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन



सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने नेहरू नगर निवासी सतीश चंद बंसल का हैंडीक्राफ्ट का शोरूम है। इस पर सतीश चंद के भांजे अनुज मित्तल निवासी श्रीनगर कॉलोनी, एत्माद्दौला बैठते हैं। अनुज ने बताया कि बुधवार सुबह वह शोरूम पर आए तो दूसरी मंजिल पर दीवार टूटी हुई थी। तकरीबन 90 से 100 मूर्तियां चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन



इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर रात तकरीबन 1:45 बजे दीवार तोड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद कैमरों को बंद कर दिया, जिससे फुटेज नहीं आ सके। आशंका है चोर किसी वाहन को लेकर आए थे। दीवार तोड़कर माल निकालने के बाद वाहन से ही लेकर गए होंगे। इससे पहले मंगलवार को नीरव निकुंज में चोरी की वारदात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बैंक के बराबर में परचूनी की दुकान के ताले तोड़े 
थाना एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में चोरों ने मंगलवार रात को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बराबर में परचून की दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की। कटरा वजीर निवासी राजीव वार्ष्णेय की पंजाब नेशनल बैंक के बराबर में उत्कर्ष ट्रेडर्स नाम से परचून की दुकान है। मंगलवार रात को सवा दस बजे दुकान बंद करके गए थे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनप्रतिनिधि पद पर बने रहेंगे या नहीं ? असमंजस बरकरार

बुधवार सुबह दुकान पर आए तो शटर के ताले टूटे हुए थे। राजीव वार्ष्णेय ने बताया कि चोर लाखों का माल और 15 हजार रुपये चोरी करके ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं बैंक के बराबर में दुकान में चोरी से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed