फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six killed by corona in Kasganj

कासगंज में कोरोना से छह की मौत

Wed, 28 Apr 2021 06:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Six killed by corona in Kasganj
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जानलेवा बनी हुई है। मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन ही संक्रमितों की मौत हो रही है। बुधवार को छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के सोरों गेट बाजार निवासी व्यापार मंडल के चेयर मैन जितेंद्र वार्ष्णेय की मां आशा वार्ष्णेय को कोरोना के चलते 25 अप्रैल को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह के समय उनकी मौत हो गई। नगला रम्पुरिया निवासी अधिवक्ता देवेंद्र शाक्य को कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह के समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोरों के अनाज मंडी निवासी शिक्षक कौशल किशोर 9 दिन पूर्व बुखार की शिकायत होने पर जांच कराई। जांच में पॉजिटिव आने पर उन्हें मामों स्थित कोरोना हॉस्पिटल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका ऑक्सीजन लेबल निरंतर गिरता गया। हालत खराब होने पर उनकी मौत हो गई। पड़ोसी जनपद निवासी मुन्नालाल के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की रामवली कॉलोनी निवासी आवास विकास परिषद के जेई सूरजपाल के पिता वेदपाल सिंह को कोराना संक्रमित मिलने के बाद बुलंदशहर में इलाज कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद परिजन उनको अपने घर ले आए, लेकिन उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया और उनकी मौत हो गई। सिढ़पुरा के सिद्घपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका तसनीम खान के कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed