फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six including three women injured in road accidents, one seriously

Agra News: सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित छह घायल, एक गंभीर

Wed, 11 Oct 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six including three women injured in road accidents, one seriously
कासगंज। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुघर्टना की घटनाओं में महिला सहित छह लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परीक्षण के बाद डाक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सहावर के गनेशपुर गांव निवासी वियोम (18), संजू (20) और नोगांवा सिढ़पुरा निवासी सत्येंद्र (22) बाइक से कासगंज जा रहे थे। नगला चीटा गांव के पास तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर चालक बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हुए। घटना के बाद मौके पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाई। अस्पताल में परीक्षण के बाद डाक्टरों ने सत्येंद्र की हालत गंभीर बताया। साथ ही उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सोरोंजी-सहावर मार्ग पर हुई। इस घटना में शहबाजपुर गांव निवासी लक्ष्मी (40), सुनीता (35), प्रेमलता (25) घायल हुई। तीनों ऑटो में सवार होकर जिला अस्पताल जा रहीं थी। ऑटो चालक सवारियों को लेकर कोल्ड स्टोर के निकट पहुंचा। बताया जाता है कि चालक एक अन्य ऑटो ओवर टेक करने का प्रयास किया। तभी ऑटो सामने से आ रहे एक अन्य ऑटो से टकराया गया। साथ ही पलट गया। हादसे में ऑटों में सवार तीनों महिलाएं घायल हुई। घायलों को एंबुलेंस की मदद के से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed