{"_id":"5b3f174e4f1c1b07278b4db6","slug":"six-houses-collapsed-in-firozabad-and-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बारिश का कहर, 6 कच्चे मकान गिरने से एक की मौत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में बारिश का कहर, 6 कच्चे मकान गिरने से एक की मौत कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
मकान गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने कहर मचाया। बारिश के चलते एक गांव में छह मकान गिर गए और मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मकान पानी निकासी सही न होने के कारण गिरे।
फिरोजाबाद में गुरुवार को जमकर बारिश हुई। इसके चलते जसराना थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव में छह कच्चे मकान गिर गए। मकान गिरने से उसमें 12 से अधिक लोग दब गए।

किसी तरह से मलबा हटाकर सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
लोगों का कहना था कि भारी बारिश होने के कारण पानी भर गया था। मकान कच्चा था इसलिए पहले दीवार गिरी उसके साथ ही पूरा मकान भर भराकर गिर गया।
वहीं बारिश के कारण कोटला रोड स्थित सब्जी मंडी में भी जलभराव हो गया है। यहां हालत ये है कि दुकानों के अंदर पानी घुस गया है। इस वजह से शुक्रवार काे दुकानें नहीं खुलेंगी।