फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six crooks of thieves gang arrested in agra

पीड़ित ने पुलिस को दिखाया आईना: सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा चोरों का गैंग

Sun, 06 Jun 2021 08:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 08:36 AM IST
सार

जिन चोरों की पहचान तक पुलिस नहीं कर पाई थी, पीड़ित व्यापारी ने पूरे गैंग को ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने अपनी ही पीठ थपथपा ली। 

विज्ञापन
six crooks of thieves gang arrested in agra
चोरों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईटेक होने का दम भरने वाली आगरा पुलिस को एत्माद्दौला क्षेत्र के भगवती बाग निवासी व्यापारी भुवनेश कुमार ने आईना दिखाया। वह घर में चोरी करने वाले एक चोर तक सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहुंच गए। इसके बाद तीन चोरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि पुलिस चोरों की पहचान तक नहीं कर पा रही थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने चोरों का गैंग पकड़कर खुलासा कर दिया। इस पर एडीजी राजीव कृष्ण ने पुलिस की पीठ थपथपाते हुए 25 हजार रुपये का इनाम दिया, जबकि खुलासे में अहम कड़ी बने भुवनेश का चोरी गया पूरा माल तक बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन


भगवती बाग, फाउंड्री नगर निवासी भुवनेश कुमार का घर के बाहर ही किराना स्टोर है। 23 अप्रैल को वह परिवार सहित आगरा से बाहर गए थे। घर पर ताला लगा था। दूसरे दिन पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि उनके घर के ताले टूटे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस फोटो खींचकर वापस आ गई। बाद में भुवनेश पहुंचे। उन्होंने थाना में तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक परिचित पुलिसकर्मी की सिफारिश लगानी पड़ी। बाद में विवेचक आए। नक्शा खींचा। सीसीटीवी फुटेज में पांच चोर नजर आए थे। उनके फोटो लेकर विवेचक चले गए। मगर, खुलासे के नाम पर कुछ नहीं हुआ। उनके घर से दो लाख रुपये, चार लाख के जेवरात और तीन मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हुआ था।

कद-काठी और सैंडल से कर ली पहचान 
भुवनेश ने बताया कि पुलिस की हीलाहवाली देखकर वह खुद ही चोर पकड़ने के प्रयास में लग गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने एक चोर को पहचान लिया। उसके चलने का तरीका, कद-काठी, सैंडल, मास्क, बालों की स्टाइल आए दिन घर के पास निकलने वाले एक युवक जैसी थी। वह उसका इंतजार करने लगे। 

जब वह निकला तो उसको पहचानने का प्रयास किया। अपने कॉलोनी के लोगों से भी पहचान कराई। वह राधा नगर निवासी कान्हा उर्फ मोनू निकला। भुवनेश को शक इससे भी था कि वह जिस तरह से देखता था, जैसे उसे किसी को चिह्नित करना है। उन्होंने मोनू के बारे में उसके घर के आसपास के लोगों से पता किया। उसे लोग चोर बताने लगे। 

एक दिन उन्होंने मोनू को रोक लिया। उससे कहा कि एक युवक है जो कालोनी में आता है। लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। उसे समझाना है। उसकी मदद करे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में दिखने वाले दूसरे चोर की तस्वीर दिखाई। वह मोनू का साथी था। वह डर गया। बाद में उन्होंने मोनू के परिवार वालों को बुलाया। उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाए। 

चोरी वाले दिन मोनू जो सैंडल पहना था, वही पकड़े जाने वाले दिन भी पहने था। बाद में उसकी मदद से उसके दो और साथी पकड़ लिए। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसके तीन साथी और पकड़ लिए गए। भुवनेश के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बताया है कि चोरों से एक चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी बरामद की है, जबकि उनका छह लाख रुपये का माल और कैश चोरी हुआ था।

दिन में रेकी, रात में चोरी : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार रात को चोरों का गैंग पकड़ा लिया। उनके पास से एक बैग भी मिला, जिसमें चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपियों में राधा नगर निवासी मोनू उर्फ कान्हा, गुलाब नगर निवासी अजय, अवतार सिंह, खंदौली के सौरई निवासी अनिल और गौरी हैं। 

उन्होंने बताया कि दिन में रेकी करते हैं। रात में चोरी करने जाते हैं। घरों से जो माल मिलता है, उसे सती नगर निवासी सुनार रवि को बेचते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सुनार को भी पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि जो रुपये मिलते हैं, उससे शौक पूरे करते हैं। जुआ भी खेलते हैं। आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात, गैस सिलिंडर, दो एलसीडी, दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एडीजी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

इन घटनाओं का खुलासा
- 14 मई को एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी मंसल बेगम के घर में चोरी हुई थी। चोर जेवरात, गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए थे।
- 16 मई को अफसाना के घर में चोरी हुई थी। वह मकान में सो रही थी। सुबह उठने पर घटना का पता चला था।
- 17 मई को आलोक कुमार निवासी कालिंदी विहार के घर में चोरी की थी।
- 26 दिसंबर को विमलेश देवी निवासी अशोक विहार कालोनी के घर में चोरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed