फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Arrested in Interstate Theft Gang That Used Animal Sounds as Signals

यूपी: आगरा पुलिस ने दबोचा ऐसा गिरोह, जो निकालते हैं जानवरों की आवाज; फिर घर कर देते हैं साफ

Fri, 16 Oct 2026 02:54 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में करीब 20 लोग शामिल हैं, जो पांच-पांच की टोली बनाकर गांवों में चोरी करते थे।
 

विज्ञापन
Six Arrested in Interstate Theft Gang That Used Animal Sounds as Signals
आगरा पुलिस की गिरफ्त में शातिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कागारौल, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गिरोह में करीब 20 लोग शामिल हैं। पांच-पांच सदस्यों की टोली बनाकर ये गांवों में चोरी करते थे। एक बार में दो से अधिक घरों को निशाना बनाते थे। देहात और दूसरे जिलों की सीमा से सटे गांवों में किराये की कार से पहुंचते थे।
विज्ञापन


जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देते थे। गिरोह गाजियाबाद, गोरखपुर और हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी वारदात कर चुका है। मास्टरमाइंड पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed