{"_id":"5de001458ebc3e54ad7178c0","slug":"six-arrested-for-satta-on-cricket-match-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टा माफिया के छह साथी गिरफ्तार, आरोपियों के मोबाइल में मिली चौंकाने वाली चैटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा माफिया के छह साथी गिरफ्तार, आरोपियों के मोबाइल में मिली चौंकाने वाली चैटिंग
Fri, 29 Nov 2019 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा और हरीपर्वत थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बल्केश्वर के शिवा एंक्लेव में अमित सिंघल की कोठी में छापा मारकर छह सटोरियों को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। ये सभी सट्टा माफिया अंकुश के रैकेट के सदस्य बताए गए हैं। मौके से छह लोग भाग निकले।
आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने पुलिस को 20 दिन पहले 70 सटोरियों की जो सूची सौंपी थी, उसमें सबसे ज्यादा नाम कमला नगर, बल्केश्वर के हैं। इसके बाद टॉप टेन सटोरियों की जो लिस्ट दी, उसमें तीसरे नंबर पर अंकुश का नाम है। अंकुश कमला नगर में 15 साल से सट्टा करा रहा है। एक सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो सट्टे की महफिल जमी हुई मिली।
एलईडी पर मैच चल रहा था। सामने बैठे सटोरिये मोबाइल पर सट्टा बुक कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गिरफ्तार सटोरिये लंबे समय से सक्रिय हैं और अंकुश केसाथ सट्टे का काम करते हैं। इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये किए गए गिरफ्तार
1. अमित सिंघल पुत्र लक्ष्मण सिंघल, शिवा एंक्लेव, बल्केश्वर,
2. दीपक अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल, जीवनी मंडी
3. अमित अग्रवाल उर्फ मोनू, पुत्र अनिल अग्रवाल, वैष्णो धाम, दयालबाग।
4. जहीर उर्फ अय्यूब पुत्र हनीफ, नगला देवजीत, एत्माद्दौला,
5. राधेश्याम पुत्र रामनारायण, नगला देवजीत, एत्माद्दौला।
6. हिमांशू गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता, कमला नगर, न्यू आगरा

व्हाट्स एप पर चल रहा सट्टे का खेल
पुलिस को सटोरियों के जो मोबाइल मिले हैं, उसमें 50 से ज्यादा लोगों की चैटिंग मिली है। यह सट्टा लगाने की है। इनमें कारोबारियों के नंबर भी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल, रेस्तरां और हॉस्टिपल संचालक के नंबर भी मिले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इसकी पड़ताल की जा रही है। साइबर सेल को जांच सौंपी है।
कोर्ट मोहर्रिर भी करा रहा था सट्टा
पुलिस ने मौके से जो छह लोग फरार बताए हैं, उनमें से एक राजू तिवारी कोर्ट मोहर्रिर है। वह पुलिस के सामने ही भाग निकला। एसपी सिटी का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई है।
पुलिस ने बताया कि वो 10 फीसदी पर सट्टा लगा रहा था। इसका अर्थ यह है कि उसने अंकुश से ठेका ले रखा था। सट्टे लगाने वालों से जो पैसा मिलता है, उसका दस फीसदी वह ले रहा था। सट्टे का पैसा पूरे रैकेट में बंटता है, वो भी एक सदस्य है।

पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। एसपी सिटी ने बताया कि ये लोग क्रिकेट के सभी तरह के मैचों ( टेस्ट, वन डे, टी-20, आईपीएल, काउंटी आदि ) पर सट्टा लगाते हैं। पूरा खेल ऑनलाइन चलता है।
ये हुए फरार
1. अंकुश मंगल, बृजधाम यमुना विहार, न्यू आगरा
2. सैफी उर्फ प्रदीप गर्ग , बल्केश्वर, न्यू आगरा
3. राजू तिवारी, कोर्ट पेशकार 4. बॉबी, बेलनगंज, छत्ता
5. मटरू, उत्तमपुरी, बल्केश्वर
6. अन्नी उपाध्याय, न्यू आगरा