फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six animals died in three days in village Nagla Darak

Agra News: गांव नगला दरक में तीन दिनों में छह पशुओं की मौत

Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Six animals died in three days in village Nagla Darak
पटियाली। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नगला दरका में तीन दिनों में छह पालतू पशुओं की अज्ञात बीमारी से अचानक मौत हो गई। ताबड़तोड़ पशुओं की मौत होने से पशु पालकों में खलबली मची है। पशुओं की हो रही मौत के मामले में पशु चिकित्सा विभाग नींद नहीं टूटी है। गांव में पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ग्राम नगला दरका में इन दिनों पशुओं में अज्ञात बीमारी फैल रही है। इसमें पशुओं की अचानक कुछ ही देर में मौत हो जाती है। तीन दिनों में लगभग छह पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है लेकिन अभी तक पशु चिकित्सा विभाग की नींद नहीं टूटी है। गांव में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा कोई कैंप नहीं लगाया है। गांव के पप्पू की एक भैंस, तेज सिंह की पड़िया, अनूप की पड़िया सहित अन्य ग्रामीणों के भेड़-बकरी की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण अनूप ने बताया कि गांव में अभी तक कोई भी पशु स्वास्थ चिकित्सक की टीम नहीं आई है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गांव में पशु चिकित्सा की टीम भेजकर पशुओं में फैल रही बीमारी के रोकथाम की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीमारी जानने के लिए पशुओं का नहीं हुआ पोस्टमार्टम
गांव में अचानक बीमारी से छह पशुओं की हुई मौत के मामले में पशुओं का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। यदि इनका पोस्टमार्टम होता तो संभवत: बीमारी के बारे में पता चल पाता और अन्य पशुओं को इस बीमारी से बचाव के लिए प्रयास किए जा सकते थे।



गांव नगला दरका में पशुओं की अचानक बीमारी से हो रही मौत बारे जानकारी मिली है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पशुओं की जांच कराई जाएगी। - प्रदीप कुमार विमल, एसडीएम पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed