फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT conducted polygraph test of three suspects in mainpuri school girl murder case

मैनपुरी छात्रा हत्याकांड: एसआईटी ने तीन संदिग्धों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट, कई लोगों से पूछताछ

Wed, 17 Nov 2021 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 05:09 PM IST
सार

नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले को एसआईटी द्वारा सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक कई संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है। बुधवार को तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया। 

विज्ञापन
SIT conducted polygraph test of three suspects in mainpuri school girl murder case
मैनपुरी:विद्यालय में एसआईटी के सदस्य (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के नवोदय विद्यालय भोगांव की छात्रा की हत्या व दुष्कर्म के मामले में बुधवार को तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया। वहीं एसआईटी के कैंप कार्यालय पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। जल्द ही कुछ और लोगों के टेस्ट को लेकर भी कोर्ट में अर्जी दे सकती है।

विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में जांच कर रही एसआईटी संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है। कोर्ट से फटकार के बाद मंगलवार को कैंप कार्यालय पर शांति छाई रही। सूत्रों के अनुसार बुधवार को फिर तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया। 
विज्ञापन


मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: नवोदय विद्यालय पर अटकी एसआईटी की जांच, परिजनों से भी पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक हुई पूछताछ
सुबह करीब नौ बजे इन लोगों को कैंप कार्यालय पर बुलाया गया था। इसके बाद एक घंटे की पूछताछ के बाद मेडिकल टीम ने इनका टेस्ट किया। वहीं कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए भी कार्यालय पर बुलाया गया था। इनकी संख्या सात बताई गई है, संदिग्धों से टीम ने करीब छह घंटे तक कड़़ी पूछताछ की। एसआईटी अभी तक 13 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट करा चुकी है। अभी छह लोगों के टेस्ट होना बाकी है। 

साक्ष्य जुटाने में जुटी एसआईटी
मुल्जिम की पहचान को लेकर जांच कर रही एसआईटी की ओर से कोर्ट में कुछ भी नहीं बताया गया। सूत्रों का कहना है कि मुल्जिम के बारे में बताने पर उन पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनता। लेकिन अभी गिरफ्तारी को लेकर पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। लेकिन कोर्ट से फटकार के बाद एसआईटी तेजी के साथ साक्ष्य जुटाने के काम में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed