{"_id":"68b90ba2294a1bf58a038033","slug":"sisters-photo-viral-obscene-comments-misdeed-threat-case-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन को शर्म भी न आई: दो सगी बहनों के फोटो इस तरह किए वायरल...वो हो गईं बदनाम, कॉलेज जाना तक छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसन को शर्म भी न आई: दो सगी बहनों के फोटो इस तरह किए वायरल...वो हो गईं बदनाम, कॉलेज जाना तक छोड़ दिया
Thu, 04 Sep 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:16 AM IST
सार
आगरा के सदर क्षेत्र में महिला ने पड़ोसी छात्राओं की फोटो पर अश्लील कमेंट कर पोस्ट किए और दुष्कर्म कराने की धमकी दी। डर के कारण दोनों बहनों ने कॉलेज जाना बंद कर दिया, पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
छात्राएं (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली दो छात्राओं के फोटो पर अश्लील कमेंट लिख कर पोस्ट कर दिए। शिकायत पर बदनाम कर दुष्कर्म कराने की धमकी दी। छात्राओं ने दहशत के चलते कॉलेज जाना बंद कर दिया। छात्राओं की मां की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन
दर्ज केस के अनुसार छात्राओं की मां ने तहरीर दी। उनकी दो बेटियां है। दोनों स्नातक की छात्राएं हैं। पड़ोस में रहने वाली महिला अपने पति के नंबर से इंस्टा आईडी चलाती है। उसने उनकी इंस्टा आईडी से दोनों बेटियों के फोटो डाउनलोड कर लिए। अश्लील कमेंट लिख फोटो पोस्ट कर दिए। जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया तो वह नाराज हो गई। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि दोनों बहनों को उठवाकर दुष्कर्म करा देगी। उनकी बेटियों को कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी। शादी भी नहीं होने देगी। तब से दोनों बहने दहशत में हैं। डर से उन्होंने कॉलेज जाना बंद कर दिया। डर है कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। पुलिस को साक्ष्य के तौर पर फोटो भी दिए हैं। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।