फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters in distress on Bhai Dooj, traffic jams stretch from city to highway

Agra News: भाई दूज पर बहनें बेहाल, शहर से हाईवे तक जाम

Fri, 24 Oct 2025 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sisters in distress on Bhai Dooj, traffic jams stretch from city to highway
शहर में जाम
आगरा। भाई दूज पर भाइयों को टीका करने निकली बहनों को जाम ने बेहाल कर दिया। एमजी रोड और हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चले। ताजमहल देखने आए पर्यटकों की भीड़ की वजह से यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। अलीगढ़-हाथरस की तरफ वाहनों का दबाव बढ़ने पर खंदाैली में हाईवे पर सुबह 10 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। हाईवे पर चार किमी तक वाहनों की कतारें लग गई। यहां पर शाम चार बजे के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर आधा किमी तक वाहनों की लाइन लगी रही। त्योहार पर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से फेल दिखी।
विज्ञापन

भाई दूज पर सवारी वाहनों के साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों से जाने वालों की संख्या अधिक थी। इस कारण एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट से लेकर हरीपर्वत तक वाहनों की लंबी लाइन रही। हालांकि, ट्रैफिक धीमी गति से निकल रहा था। यह हाल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहा। इसके बाद स्थिति ठीक हो गई। वहीं हाईवे पर सिकंदरा से लेकर आईएसबीटी तक वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से ट्रैफिक धीमी गति से चला। सिकंदरा, भावना एस्टेट रोड कट, गुरुद्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, भगवान टाॅकीज, रामबाग पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए थे। इस कारण वाहन रुके नहीं।
विज्ञापन


हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर खंदाैली क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह करीब 10 बजे से वाहनों की लाइन लगना शुरू हो गई थी। पुलिस के इंतजाम नहीं होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। खंदौली के मई चौराहा से लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज तक यानी चार किमी तक वाहनों की लाइन रही। इसमें हजारों वाहन फंसे रहे। लोगों ने शाॅर्टकट से निकलने का प्रयास किया, लेकिन रास्ता नहीं मिलने की वजह से इन रास्तों पर भी वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मई, गांव मुढ़ी चौराहा और सैमरा रोड तक वाहन फंस गए। राजमार्ग बंद होने की वजह से छोटे वाहन चालकों ने गलियों के रास्ते निकलना शुरू किया, जिससे बाबू लाल गली, पीपल वाली गली, रामनगर वाली गली और थाने वाली गली भी पूरी तरह से जाम हो गई। पुलिस भी आई, लेकिन जाम खुलवाने में नाकाम रही। शाम चार बजे के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी मगर रात तक ट्रैफिक का दबाव रहा।

-----------
एंबुलेंस में मरीज हुए बेहाल
रास्ते में धूल की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर वर्ष भाई दूज पर इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है, फिर भी पुलिस ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। जब तक पुलिसकर्मी मोर्चा संभालते, तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी।

फोटो
टोल प्लाज पर सुबह से ही बढ़ने लगा वाहनों का दबाव
फतेहाबाद/कुबेरपुर। दिवाली मनाकर घर से लाैटे लोगों के वाहनों की वजह से लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हालात बिगड़े। बृहस्पतिवार सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। इस कारण टोल प्लाजा पर आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने छह टोल बूथों को चालू कर दिया था मगर इससे राहत नहीं मिली। टोल को पार करने में वाहनों को 15 से 20 मिनट का समय लग रहा था। वहीं इनर रिंग रोड के रहनकलां टोल प्लाजा पर यातायात सामान्य रहा। दोनों ओर से 8-8 लेन खोलने के कारण वाहनों का संचालन सुगमता से होता रहा। संवाद

---------

ताजमहल पश्चिमी गेट की पार्किंग फुल, यमुना किनारा पर भीषण जाम
भाई दूज पर ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ रही। इससे पश्चिमी गेट की पार्किंग फुल हो गई। इस पर पुलिस ने टूरिस्ट बसों को रोक दिया। इनको श्मशान घाट तिराहे पर खड़ा कराने से यमुना किनारा मार्ग पर भीषण जाम लग गया। दोपहर 2 बजे से शाम करीब 5 बजे तक वाहनों की लाइन ने स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी बेहाल कर दिया। यही हाल आगरा किला के सामने बालूगंज की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी रहा। टूरिस्ट बसों के आवागमन ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। माॅल रोड पर भी वाहनों का दबाव रहा। यहां पर एसीपी ट्रैफिक सैय्यद अरीब अहमद व्यवस्था संभाल रहे थे। इससे लोगों को राहत रही। उन्होंने वाहनों को एक-एक करके निकाला।
--------
यहां भी परेशानी
- हाईवे के अबुल उलाह कट पर दोपहर 12 बजे बसे खड़ी होने से ट्रैफिक धीमी गति से चला। इस कारण भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर पर वाहन फंसे रहे।
- दोपहर एक बजे रावली पर भी वाहनों की लाइन रही है। हालांकि, इन वाहनों को पुलिसकर्मी निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed