फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters committed suicide in ashram Of agra Wrote suicide note sent message before hanging themselves

आश्रम में बहनों ने की आत्महत्या: गले में फंदा डालने से पहले भेजा वायस मैसेज, रस्सी टूटी तो साड़ी से लटकी रजनी

Tue, 14 Nov 2023 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Nov 2023 09:55 AM IST
सार

आगरा के जगनेर के ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों की खुदकुशी का फुटेज मिला गया है। फंदे लगाने से पहले वायस मैसेज भेजा था। एक बहन की रस्सी टूटी तो वो साड़ी से लटक गई। उधर मुख्य आरोपी माउंटआबू से फरार है। 

विज्ञापन
Sisters committed suicide in ashram Of agra Wrote suicide note sent message before hanging themselves
एकता और शिखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर के ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा की खुदकुशी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बहनों ने पहले एक साथ सुसाइड नोट लिखा था। इसके बाद संग ही फंदे पर लटक गई थीं। मगर, बड़ी बहन एकता का फंदा टूट गया। उन्होंने दोबारा फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। 
विज्ञापन


इससे पुलिस को घटना के संबंध में काफी कुछ साफ हो गया। उधर, मुख्य आरोपी नीरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम माउंटआबू आश्रम में गई, लेकिन वह फरार हो गया है। पुलिस आरोपी के परिचित और रिश्तेदारों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को घटना हुई थी। ब्रह्मकुमारी बहनें एकता और शिखा ने मरने से पहले सुसाइड नोट ब्रह्मकुमारी आश्रम के व्हाट्स एप ग्रुप पर भी भेजा था। इसकी जानकारी पर जब तक लोग पहुंचते, तब तक वे फंदा लगा चुकी थीं। सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या के लिए नीरज, उसके पिता तारा चंद्र, गुड्डन और पूनम को जिम्मेदार ठहराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लाख रुपये की धोखाधड़ी को मुख्य वजह बताई थी। बहनों ने लिखा था कि आरोपियों ने रकम हड़प ली। नीरज ने धोखा दिया था। पुलिस ने आरोपी ताराचंद्र, गुड्डन और पूनम को जेल भेजा था।
 

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि घटना के पीछे 25 लाख की धोखाधड़ी सहित अन्य कई तथ्य सामने आए हैं। विवेचना की जा रही है। मुख्य आरोपी नीरज की तलाश में पुलिस टीम माउंटआबू गई थी। मगर, वह वहां से भी भाग निकला। उसकी तलाश में टीम लगी है। मृतक बहनों के मोबाइल में वायस रिकॉडिंग भी मिली हैं। इनसे भी कई जानकारी सामने आई है।

एकता का टूट गया था फंदा, दोबारा बनाया
जिस कमरे में बहनों ने फांसी लगाई, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगा था। पहले दिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज नहीं देख पाई थी। विशेषज्ञों की मदद से डीवीआर (डिजीटल वीडियो रिकॉर्डर) का लॉक को खोला गया। इसमें पता चला कि रात तकरीबन 10 बजे दोनों बहनें कुछ लिख रही हैं। पुलिस का अनुमान है कि यह सुसाइड नोट ही होगा।

नोट लिखने के बाद मोबाइल से फोटो लिए। इसे व्हाट्स एप पर भेजा। इसके बाद दोनों कुर्सी पर खड़े होकर फंदा बनाती हैं। दोनों फंदे पर लटक जाती हैं। शिखा की मौत हो जाती है, जबकि एकता का फंदा टूट जाता है। वह साड़ी से दोबारा फंदा बनाती हैं। इस दौरान पैर जमीन पर छू रहे थे। वह पैर ऊपर कर लेती हैं। कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो जाती है।
 

नीरज को भेजा था वॉयस मैसेज
पुलिस ने बहनों के मोबाइल को भी चेक किया। इसमें कई वायस रिकॉर्डिंग भी मिली हैं। एक वायस रिकॉर्डिंग में वो बात कर रही है। कह रही है कि नीरज ने धोखा दिया। कई आरोप भी लगाए हैं। खुदकुशी से पहले बहनों ने नीरज को भी वायस मैसेज भेजा था। इसमें उससे धोखा देने को लेेकर कहा था। इसमें कह रही है कि वो बुलाने पर भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed