फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sister-in-law wanted to get her brother-in-law married to her sister he refused she cut private parts

इंजीनियर देवर पर थी भाभी की नजर: बहन को लेकर कर रही थी ये जिद, इनकार पर काटा प्राइवेट पार्ट; एम्स हुई सर्जरी

Thu, 23 Oct 2025 05:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 05:18 PM IST
सार

भाभी अपनी बहन की शादी देवर से करवाना चाहती थी, लेकिन न तो ससुराल वाले इस रिश्ते के लिए तैयार थे और न ही देवर ऐसा चाहता था। इस बात से नाराज भाभी ने रात को देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला।

विज्ञापन
Sister-in-law wanted to get her brother-in-law married to her sister he refused she cut private parts
भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट - फोटो : Gemini

विस्तार

यूपी के आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में सोमवार रात (दिवाली) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया, क्योंकि वह अपनी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थी और परिवार ने इसका विरोध किया था। घटना के बाद घायल इंजीनियर को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

दिवाली मनाने घर आया था इंजीनियर देवर
जानकारी के मुताबिक, योगेश कुमार, जो हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में सहायक इंजीनियर हैं, दिवाली मनाने के लिए रविवार को घर आए थे। सोमवार को पूजा के बाद वे घर के बाहर सो गए थे। देर रात करीब दो बजे उनकी भाभी ने उन्हें कमरे में बुलाया और उस दौरान धारदार वस्तु से हमला कर उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपने पति संग फरार
योगेश की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई।

विज्ञापन

शादी को लेकर था विवाद
परिजनों के अनुसार, आरोपी भाभी अपनी छोटी बहन से देवर की शादी करवाने के लिए दबाव बना रही थी। लेकिन योगेश के परिवार ने उनकी शादी किसी और जगह तय कर दी थी, जो नवंबर में होनी थी। इसी बात से नाराज होकर भाभी ने यह कदम उठाया।

जेठानी की तहरीर पर केस दर्ज
घटना के बाद जेठानी ने थाने में तहरीर दी, जिसमें लिखा कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से करवाना चाहती थी। जब परिवार ने इनकार किया, तो उसने यह घिनौनी वारदात कर दी।
 

पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष बरहन के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया है कि घायल इंजीनियर अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी 48 घंटे की निगरानी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि घायल के ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed