{"_id":"63f26458b2967c6dd907f084","slug":"sister-and-lover-arrested-for-missing-teenager-mainpuri-news-c-25-1-66717-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: किशोरी को गायब करने वाली बहन और प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: किशोरी को गायब करने वाली बहन और प्रेमी गिरफ्तार
Sun, 19 Feb 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
थाना कुर्रा क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने सगी बहन व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पूर्व पिता की ओर से तीन पुत्रियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक किशोरी को पुलिस ने बीकानेर से ढूंढ निकाला था, वहीं दूसरी को गिरफ्तार किया है, तीसरी नाबलिग की पुलिस तलाश कर रही है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी तीन पुत्री एक बालिग व दो नाबालिग के गायब होने का मामला दर्ज कराया था। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने एक किशोरी को बीकानेर से ढूंढने के बाद परिजन को सौंप दिया था। वहीं अगवा करने के मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
किशोरी ने बताया था कि उसकी बहन निशा व उसका प्रेमी राहुल कुमार निवासी टिमरख उसे ले गए थे। बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। रविवार को पुलिस ने बहन और प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला ने बताया कि अब एक किशोरी शेष है, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।