{"_id":"5d2effa88ebc3e6cac646f2c","slug":"sirsaganj-police-caught-nine-lakh-rupee-haryana-wine-in-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा नशा, नौ लाख रुपये कीमत की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा नशा, नौ लाख रुपये कीमत की शराब पकड़ी
Thu, 18 Jul 2019 02:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिरसागंज पुलिस ने जिले में अवैध रूप से लाई गई हरियाणा ब्रांड की नौ लाख कीमत की देशी शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। पुलिस शराब को यहां तक पहुंचाने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मंगलवार रात थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक चालक ने अपना नाम हरियाणा के जिला रोहतक, थाना महन के मोखरा निवासी अजय पुत्र जगदीश बताया।
पुलिस ने उसके कब्जे से हरियाणा ब्रांड की देशी शराब 16,800 के करीब बोतल बरामद की है। शराब की बाजार में कीमत करीब नौ लाख रुपये है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अवैध रूप से जिले में जो देशी शराब को खपा रहे हैं उस गिरोह का पता लगाया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।