{"_id":"58cacf524f1c1b250832b75e","slug":"sir-opening-up-copying","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! खुलेआम हो रही है नकल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! खुलेआम हो रही है नकल...
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
नकल का जखीरा मिला, सात नकलची पकड़े,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदी की परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में खूब फोन आए। अधिकतर शिकायतकर्ताओं ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर खुलेआम नकल होने की बात कही। इसमें माता वैष्णोदेवी इंटर कालेज, भगवती देवी इंटर कालेज, इरादतनगर आदि के नाम बताए गए। कुछ केंद्रों पर पुलिस न पहुंचने की भी सूचना दी। डीआईओएस का कहना है कि केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा।
15 मिनट देरी से बांटें प्रश्नपत्र
आगरा। श्रीमती प्रेमवती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शमसाबाद पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल हिंदी के परीक्षार्थियों को 15 मिनट देरी से प्रश्नपत्र बांटे गए। पौने आठ बजे प्रश्नपत्र दिए गए। डीआईओएस डा. जितेंद्र सिंह यादव का दस्ता पहुंचा तो परीक्षा केंद्र के अंदर बाहरी लोग घुसे थे, दस्ता देखते ही भागे। यहां के केंद्र व्यवस्थापक को बदला जा रहा है।
कक्ष निरीक्षकों का रहा टोटा, बेसिक से लेकर माध्यमिक तक के शिक्षक ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे
केंद्र व्यवस्थापकाें ने हिंदी की परीक्षा जैसे-तैसे कराई। परीक्षा में हिंदी विषय के ही शिक्षक को कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाना पड़ा। कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक बहुत कम उपस्थित मिले। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक भी गायब रहे। कक्षों में दो के बजाए एक कक्ष निरीक्षक ने परीक्षा कराई। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अर्चना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहली पाली में आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी पर कक्ष निरीक्षकाें की कमी की शिकायत की गई। सात केंद्रों पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक उपस्थित नहीं पाए गए।
विज्ञापन
डीआईओएस डा. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिषदीय शिक्षकों को रिलीव कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्र व्यवस्थापक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षकाें की डिमांड कर सकते हैं।
अछनेरा में 35 किलोमीटर दूर बनाया परीक्षा केंद्र
अछनेरा। श्री शिवप्रसाद इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्रों का सेंटर फतेहपुर सीकरी विकास खंड के गांव डिटवार में बनाया गया है। यह करीब 35 किलोमीटर दूर है। अभिभावकों ने सेंटर दूर होने पर नाराजगी व्यक्त की है।
बाह में छात्रा ने उत्तर पुस्तिका फाड़ी
बाह। गुरुवार सुबह की पाली में हिंदी की परीक्षा के दौरान हर प्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कालेज बाह के परीक्षा केंद्र पर छात्रा शिवानी गुप्ता ने व्यवस्था से क्षुब्ध होकर अपनी उत्तर पुस्तिका फाड़ कर फेंक दी। इससे परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। आनन फानन छात्रा को उसके अभिभावक के संग घर वापस भेज दिया। मामले को दबाने की केंद्र स्तर पर अभिलेख बदल कर कवायद की जा रही है। लेकिन फटने से कम हुई उत्तर पुस्तिका ने पेंच फंसा दिया है।
उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे
बाह। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केंद्र बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कालेज को बनाया गया है। अब तक संकलन केंद्र पर सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचे है। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। केंद्र व्यवस्थापक विनोद कुमार दीक्षित ने बताया कि फोर्स न आने की स्थिति से डीआईओएस के कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया गया है। कालेज के चौैकीदारों से रखवाली करानी पड़ रही है।
मजिस्ट्रेटों के हाथ नहीं आए नकलची
केंद्रों व्यवस्थापकाें की बैठक में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए दावों की पोल खुल गई। हिंदी की परीक्षा में उड़नदस्तों ने ही नकलची पकड़े। मजिस्ट्रेटों के हाथ नकलची नहीं आए। कई परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की मौजूदगी भी नहीं दी।
पहले दिन सात नकलची पकड़े गए। सभी माध्यमिक शिक्षा विभाग के उड़नदस्ताें ने ही पकड़े। जबकि जिला प्रशासन ने जिले को 38 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा 29 जोनल और 10 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक कई केंद्रों के बाहर भीड़ मिली। पुलिस की मौजूदगी नहीं थी। जिलाधिकारी को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
प्रबंधक का भतीजा ड्यूटी करते मिला
आगरा (ब्यूरो)। रामरती इंटर कालेज, पूठपुरा, फतेहाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक के भतीजे को ड्यूटी करते पकड़ा। इसकी ड्यूटी भी नहीं लगी थी। इस विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक को बदला जा रहा है।
श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज सजा दिखा
आगरा। नगर क्षेत्र में पांच मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज सजा नजर आया। यही नहीं गेट पर परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी लिखे गए थे।