फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sir... my son had shared the business of religion by mistake

साहब...मेरे बेटे ने गलती से शेयर कर दी थी धर्म का धंधा पोस्ट

Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sir... my son had shared the business of religion by mistake
कासगंज। मिशन प्रेरणा ग्रुप पर धर्म का धंधा पोस्ट शेयर करने के मामले में शिक्षक ने स्पष्टीकरण दे दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी के सामने उपस्थित होकर इस पोस्ट को शेयर करने के लिए बेटे की गलती मानी है। कहा है कि नादानी में बेटे ने यह पोस्ट ग्रुप पर भेज दी थी। इसलिए माफी दे दी जाए।
विज्ञापन

16 जून की दोपहर गंजडुंडवारा विकासखंड क्षेत्र के मिशन प्रेरणा ग्रुप पर इमामुद्दीन नगर गांव के स्कूल में तैनात शिक्षक लालाराम के नंबर से धर्म का धंधा की एक पोस्ट शेयर हुई। उसके बाद तो अफसर इस तरह की पोस्ट के बाद चिंतित हो गए और शिक्षक पर कार्रवाई की तैयारी की। नोटिस देकर जवाब मांगा तो शिक्षक ने खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। शिक्षक ने कहा है कि गलती से बेटे ने यह पोस्ट ग्रुप पर शेयर कर दी थी। बेटे की इस गलती के लिए उसे फटकार भी लगाई है, लेकिन यह सब नादानी में हुआ। इसलिए नासमझ बेटेे की नादानी को माफी दे दी जाए व मुझे भी कार्रवाई के दायरे में न लाया जाए। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को कड़ी हिदायत देकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

वर्जन-
- शिक्षक ने इस मामले में बताया है कि बेटे ने गलती से यह पोस्ट साझा कर दी थी। उनसे लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सख्त हिदायत भी दी गई है। - श्रीकांत पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, गंजडुंडवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed