{"_id":"6924998943c4179e4709fd09","slug":"sir-if-the-form-does-not-reach-you-you-can-apply-online-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139927-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : फार्म न पहुंचे तो कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : फार्म न पहुंचे तो कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Mon, 24 Nov 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। एसआईआर सर्वे के लिए यदि अभी तक आपका फार्म घर पर नहीं पहुंचा है तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 4 दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। आवेदन न करने पर मतदाता सूची से नाम कट जाएगा।
जिले की कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा में 10.57 लाख मतदाताओं का एसआईआर सर्वे होना है। इस कार्य के लिए 1149 बीएलओ और 113 सुपरवाइजर लगाए गए। 4 नवंबर से आवेदन फार्म भरने का कार्य चल रहा है। तमाम ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जहां अभी तक आवेदन फार्म नहीं पहुंचे हैं। निर्वाचन विभाग ने आवेदन भरने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की है। यदि किसी मतदाता के पास आवेदन नहीं पहुंचा है तो वह परेशान न हो। ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। मतदाता बबलू, सोहनलाल और राम सिंह आदि ने बताया कि अभी तक उनके पास आवेदन फार्म नहीं आए हैं जबकि पूर्व में वोट डालते रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सआईआर सर्वे के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही व्यवस्था हैं। मतदाता किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकता है। 4 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी होनी है।