{"_id":"6777d7d410c3aa6deb04809e","slug":"silt-poured-on-the-road-trouble-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129681-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पर डाल दी सिल्ट, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पर डाल दी सिल्ट, परेशानी
Fri, 03 Jan 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर डाल दी सिल्ट, परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। हरवाई से अंडनी तक रजबहा की सफाई करने के बाद सिल्ट को सड़क पर डाल दिया गया है। ककवाई निवासी समाजसेवी विवेक पांडेय ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
बताया कि हरवाई से अंडनी तक रजबहा की सफाई की गई थी। सफाई कार्य के दौरान रजबहा से निकाली गई सिल्ट को सड़क पर डाल दिया गया। जिसके चलते लोगों को मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सफाई न होने से दुर्गंध भी लाेगों को परेशान कर रही है। जनसुनवाई पोर्टल पर इस समस्या को लेकर शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नगला मकुंद निवासी अजय यादव का कहना है कि गांव से लदपुरा तक सड़क पर रजबहा का कीचड़ डाल दिया गया है। जिसकी वजह से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने सड़क पर डली सिल्ट हटवाए जाने की मांग की है। ककवाई निवासी भुवनेश दुबे का कहना है कि सड़क से मिट्टी हटवाई जाए ताकि ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने समाधान कराने की मांग की है।