{"_id":"644021796d86aa41b70c5b86","slug":"silence-spread-in-monuments-due-to-hot-wind-day-temperature-in-agra-was-41-7-degree-celsius-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आगरा में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा दिन का पारा; अगले दो दिन धूल भरी आंधी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आगरा में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा दिन का पारा; अगले दो दिन धूल भरी आंधी के आसार
Thu, 20 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:03 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन बादलों की लुकाछिपी के साथ धूल भरी आंधी के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
गर्मी का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गर्म हवा के थपेड़ों ने बुधवार को लोगों को बेहाल कर दिया। पूर्वाहन 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण स्मारकों में पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। दहकते हुए पत्थरों के कारण पर्यटकों की संख्या में सप्ताहभर से अप्रत्याशित कमी दर्ज की गई है। खासकर ताजमहल पर सैलानियों की संख्या आधी से कम रह गई है। बुधवार को लू के बीच पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। दोपहर में अकबर के मकबरे में सैलानियों की संख्या बेहद कम हो गई, जबकि महताब बाग, रामबाग, फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारकों में भी युवा जोड़ों के अलावा पर्यटक नजर नहीं आए। बाजारों में भी दोपहर में 12 से शाम 4 बजे के बीच भीड़ नहीं दिखाई दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन बादलों की लुकाछिपी के साथ धूल भरी आंधी के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - पुलिसकर्मियों पर घिनौना आरोप: नाबालिग को चौकी में पीटा, फिर की शर्मनाक हरकत; अधिकारी भी हैरान