फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silence at the bus stand, the number of passengers will increase today

Agra News: बस स्टैंड पर सन्नाटा, आज बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

Sat, 15 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Silence at the bus stand, the number of passengers will increase today
शनिवार को मैनपुरी बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
मैनपुरी। होली के त्योहार पर परिवहन निगम की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को छुट्टी खत्म होने के साथ यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। रोडवेज के लिए अगले तीन से चार दिन चुनौतिपूर्ण हो सकते है।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर होली के बाद शनिवार को यात्रियों को टोटा रहा। बस स्टैंड पर बसें तो खड़ी रहीं, लेकिन उसमें सफर करने के लिए यात्री नजर नहीं आए। रविवार को होली की छुट्टियों खत्म हो रही है। बाहरी जनपदों से आए परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने आए नौकरीपेशा लोग और हॉस्टल में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राएं वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


अक्सर देखा गया है कि त्योहार के बाद यात्रियों को बस के लिए किल्लत का सामना करना पड़ता है। रविवार को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में परिवहन निगम के दावों की परीक्षा होगी। यात्रियों की सर्वाधिक संख्या दिल्ली, नोएडा, आगरा और कानपुर के लिए निकलेगी। स्टेशन प्रभारी शीबा शोएब ने बताया कि दिल्ली और आगरा मार्ग पर हर आधे घंटे पर बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




77 बसों का हो रहा है संचालन

स्टेशन प्रभारी शीबा शोएब ने बताया कि मैनपुरी डिपो के पास 77 बसें है। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढऩे की संभावना को देखते हुए डिपो से पर्याप्त इंतजाम किए है। दिल्ली मार्ग पर पहले ही दो बसों को बढ़ाया गया है। आगरा और इटावा मार्ग पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और आगरा मार्ग पर जाने के लिए हर आधे से एक घंटे में बस उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed