फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikandra Waterworks pipeline will be replaced Rs 15 crore will be spent

Agra: अब मरम्मत नहीं...बदली जाएगी सिकंदरा वाटरवर्क्स का पाइपलाइन, 15 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 27 May 2024 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 03:31 PM IST
सार

सिकंदरा वाटरवर्क्स की पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होगी, बल्कि इस लाइन को बदला जाएगा। ये लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। मरम्मत के बाद भी इसमें बार-बार लीकेज हो जाता है,  इस वजह से इसे बदलने का निर्णय लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Sikandra Waterworks pipeline will be replaced Rs 15 crore will be spent
पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कैलाश में यमुना जल को पंपिंग कर वाटरवर्क्स सिकंदरा तक पहुंचाने के लिए पाइपलाइन 1996 में बिछाई गई थी। इस लाइन में कई बार लीकेज हो चुका है। हर बार मरम्मत होने से समस्या बनी हुई है। मगर अब इस लाइन को बदला जाएगा। माइल्ड स्टील एमएस की पाइपलाइन के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसको शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जल निगम के जेई राकेश ठाकुर ने बताया कि 1.5 किलोमीटर तक लाइन डालने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। वर्तमान में जो भूमिगत पाइप हैं, उन्हें मरम्मत करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। नई माइल्ड स्टील के पाइप डाले जाने के बाद मरम्मत कार्य में आसानी रहेगी।
विज्ञापन


महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन
दयालबाग इलाके में जल संकट से कई मोहल्ले के लोग परेशान हैं। रविवार को भी दयानंद नगर की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। खाली बर्तन लेकर महिलाएं सड़क पर आ गईं। जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। नई टंकी के निर्माण और गंगाजल की मांग की। महिलाओं का कहना था कि भीषण गर्मी में भी पानी नहीं मिल पा रहा है। गंगाजल की सप्लाई नहीं हो रही है। अगर, समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही जल निगम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। क्षेत्र के सौरभ चौधरी ने कहा कि नई टंकी बनाई जाए, जिससे लोगों को गंगाजल मिल सके। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed