फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sighting the Nilkanth (Indian Roller) on Vijayadashami is considered auspicious; it is a friend to farmers.

Agra News: विजय दशमी पर नीलकंठ दर्शन शुभ, किसानों का है मित्र

Tue, 20 Oct 2026 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sighting the Nilkanth (Indian Roller) on Vijayadashami is considered auspicious; it is a friend to farmers.
बाह: विजयदशमी पर विशेष: नीलकंठ
बाह। विजय दशमी पर नीलकंठ के दर्शन को अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीराम ने रावण वध से पहले नीलकंठ के दर्शन किए थे। भागवताचार्य रामानंद शास्त्री ने बताया कि ब्राह्मण हत्या के पाप से प्रायश्चित के लिए श्रीराम को महादेव ने नीलकंठ रूप में दर्शन दिए थे। यह पक्षी चंबल के बीहड़ों और गांवों में खूब दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

साहित्यकार डॉ. शिव शंकर कटारे ने इस धार्मिक मान्यता की पुष्टि की। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने नीलकंठ की लहरदार उड़ान का जिक्र किया। बताया कि नीलकंठ की कलाबाजी चंबल आने वाले पर्यटकों को खूब रोमांचित करती है। इसकी घुमावदार उड़ान के कारण इसे इंडियन रोलर भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम कोरेशियस बेन्गालेन्सिस है। देसी-विदेशी सैलानी नीलकंठ से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को जानकर अचरज में पड़ जाते हैं। बताया कि नीलकंठ किसानों का मित्र भी है। यह फसलों को कीट मुक्त रखने में सहायता करता है। भृंग, पतंगे, टिड्डियां, झींगुर, ततैया और चींटियां इसके मुख्य भोजन हैं। यह पंख वाले दीमक को भी अपना आहार बनाता है। इसके अतिरिक्त, नीलकंठ छिपकली और सांप जैसे छोटे कशेरुकी जंतुओं का भी शिकार करता है। इस प्रकार, यह किसानों की फसलों को नुकसान से बचाता है।
विज्ञापन


ऐसे होता है रूप और आकार
नीलकंठ के पंख का फैलाव 65 से 74 सेंटीमीटर तक होता है। इसकी लंबाई 30 से 35 सेंटीमीटर और वजन 160 से 180 ग्राम होता है। गर्दन और गला सफेद धारियों के साथ हल्के बैंगनी-भूरे रंग का होता है। स्तन, पीठ और गर्दन भूरे रंग की होती है, जबकि पेट नीले होते हैं। इसके प्राथमिक पंख हल्के नीले रंग की पट्टी के साथ बैंगनी नीले होते हैं, और पूंछ गहरे नीले व आसमानी नीले रंग की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed