फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Siddhantraj College Jaitpur won the Bateshwar Volleyball Competition

Agra News: सिद्धांतराज कॉलेज जैतपुर ने जीती बटेश्वर वॉलीबाॅल प्रतियोगिता

Mon, 03 Nov 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Siddhantraj College Jaitpur won the Bateshwar Volleyball Competition
आगरा। बटेश्वर में जिला पंचायत की ओर से आयोजित वॉलीबाॅल प्रतियोगिता सिद्धांतराज कॉलेज जैतपुर ने जीत ली है। रविवार को खेले गए फाइनल में जैतपुर के सिद्धांतराज डिग्री कॉलेज की टीम ने क्वारी को 25-19, 25-18 से हराया।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने पहले स्थान पर रही सिद्धांतराज कॉलेज की टीम को 31 हजार, दूसरे स्थान पर रही क्वारी की टीम को 21 हजार एवं तीसरे स्थान पर रही आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज बाह की टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में रविवार को पहला सेमीफाइनल में क्वारी ने 25-22, 25-20 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सिद्धांतराज कॉलेज जैतपुर ने बाघराजपुरा को 25-13, 25-23 से हराया। फाइनल में सिद्धांतराज कॉलेज ने क्वारी को 25-19, 25-18 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। तीसरे स्थान के लिए बाघराजपुरा और आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज ने बाघराजपुरा को 17-15, 15-13, 15-11 के अंतर से हरा दिया। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत सदस्य भाव सिंह नरवरिया, मेला प्रभारी मसूद रजा, शिव कुमार शर्मा आदि ने किया। इस दौरान ध्रुवराज भदौरिया, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, वीरेंद्र त्यागी, लव कुमार, मुकेश कुमार, धारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------



कबड्डी प्रतियोगिता आज से
बाह। राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। यह जानकारी जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया ने दी। बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद राजकुमार चाहर करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed