फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sickle cell anemia can occur If swelling in liver Read doctor's advice for prevention

सेहत की बात: लिवर में सूजन है... तो हो सकता है सिकल सेल एनीमिया, बचाव के लिए पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Thu, 20 Jun 2024 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 11:35 AM IST
सार

लिवर में सूजन है तो आपको सिकल सेल एनीमिया हो सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज में सिकल सेल एनीमिया के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बचाव के लिए पढ़ें डॉक्टर की सलाह...

विज्ञापन
sickle cell anemia can occur If swelling in liver Read doctor's advice for prevention
लिवर में होने वाली दिक्कतें। - फोटो : istock

विस्तार

बचपन में हाथ, पैर, कमर के जोड़ में दर्द है या बार बार पीलिया हो रहा है। मूत्राशय में रुकावट और लिवर में बार बार सूजन आ रही है तो यह सिकल सेल एनीमिया के लक्षण हैं। बुधवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग में इसके प्रति जागरुकता कार्यक्रम किया गया।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि भारत में यह जनजातीय समुदाय और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे आम है। इस स्थिति में रेड ब्लड सेल्स कठोर, सिकल आकार ग्रहण कर लेती हैं, जो रक्त प्रवाह को रोकने लगती हैं। ऊतकों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति को कम करती हैं। यदि इस बीमारी का समय पर पहचान और उपचार नहीं किया जाता है, तो रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए सिकल सोल्युबिलिटी टेस्ट, हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस और कई आनुवंशिक परीक्षण किए जाते हैं। बायोकेमिस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कामना सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सिकल सेल एनीमिया का प्रबंधन दर्द से राहत, हाइड्रेशन, हाइड्रोक्सीयूरिया जैसी दवाओं से किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा को मिला पहला पुरस्कार

बायोकेमिस्ट्री विभाग़ में सिकल सेल एनीमिया पर पोस्टर प्रतियोगिता में पैरामेडिकल संवर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें दीक्षा कटियार को पहला पुरस्कार, शिवानी गोस्वामी एवं शिवांगी को दूसरा और आकांक्षा गोयल को तीसरा पुरस्कार दिया गया। चतुर्थ पुरस्कार सत्यम उत्तम, सत्यम गुप्ता को मिला। प्रतियोगिता के जज डॉ टी पी. सिंह, डॉ कामना सिंह डॉ गजेंद्र विक्रम सिंह, डॉ बृजेश शर्मा, डॉ प्रीति भारद्वाज, डॉ गीतू सिंह, डॉ के एस दिनकर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed