{"_id":"5ba4a1f2867a557fee0267b1","slug":"sick-woman-raped-by-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमार महिला को इलाज के बहाने झोपड़ी में बुलाया, फिर वैद्य ने की शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार महिला को इलाज के बहाने झोपड़ी में बुलाया, फिर वैद्य ने की शर्मनाक करतूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दवा लेने आई महिला से वैद्य ने बलात्कार किया और कानों के कुंडल व नकदी छीन ली। महिला की चीखपुकार पर राहगीर को आता देख आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका है।
मथुरा जिले की रहने वाली महिला गुरुवार को अछनेरा थाना के ग्राम सांधन का रहने वाला डब्बू बाबा, जो कि वैद्य हैं, के यहां दवा लेने आई थी। महिला ने वैद्य के पास फोन किया तो उसने खेत पर होने की कहकर अपने पास बुला लिया।
महिला के मुताबिक वैद्य उसे झोपड़ी में दवा के बहाने ले गया और उससे बलात्कार किया। आरोप है कि डब्बू बाबा ने गर्दन दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। महिला की चीखपुकार पर एक युवक दौड़कर झोपड़ी की तरफ आया, यह देख आरोपी भाग निकला।

कुंडल और नकदी भी छीनी
आरोप है कि डब्बू बाबा महिला के कानों के कुंडल व नकदी भी ले गया। मददगार लड़के ने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पीड़ित महिला ने बताया कि डब्बू बाबा ने बलात्कार किया है और कानों के कुंडल, मोबाइल व 700 रुपये छीन लिए हैं।
पीड़ित महिला ने थाना अछनेरा में आरोपी बैद्य डब्बू बाबा के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी गिरीश चंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।