फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shyam is your only support to your devotees.

श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है--

Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shyam is your only support to your devotees.
कुसमरा में खाटू श्याम जागरण में भजन सुनाते कलाकार। - फोटो : MAINPURI
कुसमरा। खाटू श्याम महोत्सव में श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में रात्रि भजन संध्या जागरण हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। भजन गायक विमल दीक्षित ने- श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है...भक्तजन झूमने लगे।
विज्ञापन

भजन गायक विमल दीक्षित ने गुनगुनाया कि - बाबा आपके कर्म से मेरा परिवार चलता है। तेरे दर के टुकड़ों पर मेरा परिवार चलता है। क्यों घबराऊं मैं मेरा तो श्याम से नाता है। मेरी यह जीवन नैया श्याम चलाता है।
विज्ञापन

नीलम दीदी ने सुनाया - बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय। नजरें जरा मिला ले श्याम खाटू वाले। अपना मुझे बना ले श्याम खाटू वाले। अगर तूने दया का हाथ सर पर ना धरा होता। तो मिट जाती मेरी हस्ती ना जाने मैं कहां होता। तू फौरन सुने पुकार वो तेरा हो जाए। कुछ तो सरकार हैं तेरी सरकारी में, क्या रखा है झूठी दुनियादारी में। श्याम तेरे दर से ना छूटे सहारा, चाहे रूठे जग सारा...।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मयंक गुप्ता, नीरज निराला, अशोक चौधरी ने भी भजन सुनाए। चेयरमैन संजय गुप्ता, कमेटी सचिव सुमित दीक्षित, रोहित गुप्ता, मोहित वर्मा, सुशील गुप्ता, अनुज बजाज, सुभदीप, आयुष दुबे, अंकित यादव, ओमेंद्र, शिवम शर्मा, छोटू तिवारी, किशन दुबे, ऋषी गुप्ता, राजीव गुप्ता, नीरज दुबे, सुशील कुमार, अजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed