फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shyam Bohra has accused of recovery in jail

श्याम बोहरा ने जेल से बाहर आते ही लगाए ये आरोप, पुलिस बोली बेबुनियाद

Mon, 05 Nov 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Nov 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Shyam Bohra has accused of recovery in jail
फाइल फोटो

आगरा के जिला जेल में सट्टा किंग श्याम बोहरा से वसूली की गई। यह आरोप श्याम बोहरा के अधिवक्ता ने लगाया है। उनका कहना है कि रिहाई आदेश आने के बाद कहा गया कि पुलिस ने अभी छोड़ने से मना किया है। एक टीम आ रही है। वह पूछताछ करेगी। इस पर श्याम बोहरा डर गया। इसके बाद ही उससे वसूली कर ली गई। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायत की है।

विज्ञापन

 
अधिवक्ता शिशुपाल कसाना ने बताया कि श्याम बोहरा की रिहाई हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार रात सवा आठ बजे हुई। उसे लेने के लिए परिजन आए हुए थे। मगर, रिहाई में देरी की गई। रिहाई से पहले जेल के एक अधिकारी ने श्याम बोहरा को डरा दिया। उससे कहा कि जेल से निकलते ही पुलिस पकड़ लेगी। पुलिस आने वाली है। तभी रिहाई की जाएगी। इसके बाद कर्मी वसूली में लग गए।
विज्ञापन

  
उधर, जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र का कहना था कि आरोप बेबुनियाद हैं। जेल में श्याम बोहरा पर पैनी नजर रखी जा रही थी। उससे मिलाई करने वालों को पूछताछ के बाद जाने दिया जाता था। आरोपी सट्टेबाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जेल से कई बंदियों को रिहा किया गया। सुबह 13 बंदी तो शाम को 18 बंदी छोड़े गए थे। सभी के जेल में सीसीटीवी फुटेज भी हैं। जेल में रहने के दौरान श्याम बोहरा ने कोई आरोप नहीं लगाया। जेल में सभी कार्य समाजसेवियों के सहयोग से होते हैं। 

अधिवक्ता का यह भी कहना है कि जेल में एक ठेकेदार है। किसी बंदी के आने पर ठेकेदार नजर रखता है। वह देखता है कि कौन बंदी अच्छे घर से आया है। इसके बाद वसूली का खेल शुरू हो जाता है। पैसे वालों पर दबाव बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed